PUBG Mobile को मिला नया अपडेट, लेकिन भारत में...

PUBG Mobile के लिए लेटेस्ट अपडेट 1.0.0 वर्ज़न के साथ आता है और आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि गेम के लिए नए ऐरा के रूप में आया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 सितंबर 2020 15:50 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 1.0.0 अपडेट नए Erangel मैप के साथ हुआ रिलीज़
  • नए रोयाल पास सीज़न की जानकारियां भी जारी की गई
  • भारत में पिछले हफ्ते बैन हो गया था PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite

PUBG Mobile भारत में बैन है, इसलिए 1.0 अपडेट देश में उपलब्ध नहीं होगा

PUBG Mobile को आखिरकार 1.0 अपडेट मिल गया है। आज, 8 सितंबर से यह अपडेट ग्लोबल सर्वर पर लाइव हो गया है। यह अपडेट गेम में बड़े बदलाव लाता है, जिसमें नया Erangel मैप, नया रोयाल पास सीज़न शामिल है। लिविक को बेहतर बनाने के साथ इसमें ट्रेनिंग ग्राउंड में भी सुधार किया गया है। PUBG Corporation और Tencent Games का कहना है कि इस अपडेट के लिए सर्वर को ऑफलाइन नहीं किया जाएगा। पबजी मोबाइल के आगामी नए सीज़न को Beyond A.C.E कहा जाएगा और यह 14 सितंबर को प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा।

पबजी मोबाइल के लिए लेटेस्ट अपडेट 1.0.0 वर्ज़न के साथ आता है और आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि गेम के लिए नए ऐरा के रूप में आया है। यह आसमान, ज़मीन, पानी और हरियाली में कई विज़ुअल अपडेट के साथ एक बदला हुआ Erangel मैप लेकर आता है। लंबे समय से नया Erangel मैप सुर्खियों में बना हुआ था। पिछले कुछ समय से यह बीटा टेस्ट सर्वर पर भी लाइव था। इस मैप में मिल्टा पावर, क्वेरी और प्रिज़न जैसे बड़े ड्रॉप लोकेशन को बेहतरीन लड़ाई के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।

कुछ नए मैप एलिमेंट्स जैसे कि खाई, लकड़ी के बैरिकेड्स, पुराने पड़े टैंक और निर्माण को भी जोड़ा गया है, जो लड़ाई के दौरान कवर लेने में मददगार साबित होंगे।

इस अपडेट में Livik मैप में भी सुधार किए गए हैं। लिविक में दृश्य और गेमप्ले दोनों हिस्सों में कुछ सुधार हुए हैं। स्मूथ गेमप्ले के लिए चट्टानों, पानी, झरने और भी कुछ एलिमेंट्स की बनावट में सुधार किया गया है। M1014 नाम से एक नया सेमी-ऑटोमेटिक शॉटगन जोड़ी गई है।

रोयाल पास सीज़न 15 यानी कि Beyond A.C.E भी कुछ बदलावों को लेकर आता है। इसमें एनर्जी टावर्स होंगे, जहां खिलाड़ी कुछ निश्चित परिस्थितियों का सामना करने के बाद सप्लाई को रीडीम कर सकते हैं। रोयाल पास सीज़न 15 पबजी मोबाइल पर 14 सितंबर को लाइव होगा।
Advertisement

गेम में जल्द ही पेलोड 2.0 भी आ रहा है। यह एक नया आर्म्ड हेलीकॉप्टर, एडवांस्ड कम्युनिकेशन टावर्स और भी बहुत कुछ लेकर आएगा। यह एक नया आर्म्ड यूएज़ेड, डासिया, बगी और पिकअप, साथ ही साथ नए भारी हथियार - AT4-A लेज़र-गाइडेड मिसाइल और M202 फोर-बैरल रॉकेट लॉन्चर भी लाएगा।

PUBG Mobile अपडेट 1.0 एंड्रॉयड पर 1.8 जीबी और आईओएस डिवाइसों पर 2.17 जीबी साइज़ के साथ आता है। हालांकि भारत में बैन लगने के कारण यह गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  2. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  3. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  4. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  5. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  6. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  7. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  8. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  9. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.