PUBG Mobile में कल जुड़ेगा नया Arctic Mode, ड्रोन उड़ा सकेंगे प्लेयर्स

PUBG Mobile Arctic Mode गेम के EvoGround मोड में चुनने के लिए उपलब्ध होगा। यह विकेंडी मैप में खेला जाएगा, जो पहले से ही एक स्नो मैप है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2020 14:25 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile Arctic Mode में बर्फिले तुफानों से भी बचना होगा
  • शरीर का तापमान घटने के साथ घटेगी हैल्थ, बढ़ाने के लिए अपनाने होंगे उपाय
  • नए पबजी मोबाइल मोड में प्लयर्स को उड़ाने को मिलेंगे ड्रोन

PUBG Mobile Arctic Mode गेम के EvoGround मोड के अंदर उपलब्ध होगा

PUBG Mobile कल यानी 16 अप्रैल से गेम में 'Arctic Mode' नाम से एक नया मोड जोड़ने वाला है। इससे पहले नए मोड को गेम कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट के जरिए टीज़ किया था, लेकिन अब इस रिलीज़ की पुष्टी आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। आर्कटिक मोड सभी पबजी मोबाइल प्लेयर्स के लिए मुफ्त अपडेट होगा और इसे विकेंडी मैप के लिए पेश किया जाएगा। इस मोड में समय-समय पर बर्फीले तुफान आएंगे, जिसमें प्लेयर्स को बचे रहने के लिए विभिन्न माध्यमों से अपने शरीर के तापमान को कम होने से बचाना होगा।

PUBG Mobile Arctic Mode गेम के EvoGround मोड में चुनने के लिए उपलब्ध होगा। यह विकेंडी मैप में खेला जाएगा, जो पहले से ही एक स्नो मैप है। नए मोड में हर एक प्लेयर के पास एक मीटर होगा जो उनके शरीर के तापमान को दिखाएगा और यह धीरे-धीरे गिरेगा, जिससे उनकी हेल्थ कम होती जाएगी। ऐसे में शरीर के तापमान को अधिक रखने लिए जूझने के साथ-साथ प्लेयर्स को अन्य प्लेयर्स के साथ लड़ना भी होगा। उम्मीद है कि जितना रोमांचक यह पढ़ने में लग रहा है, उतना खेलने में भी हो। इस मोड में ऐसे कई तरीके उपलब्ध होंगे, जिनसे खिलाड़ी अपने शरीर के तापमान को बढ़ा के रख सकेंगे। जैसे कि:
  • PUBG मोबाइल आर्कटिक मोड में प्लेयर्स एक लाइटर का इस्तेमाल करके एक आग शुरू कर सकते हैं। इस आग को चालू रखने के लिए प्लेयर्स को लकड़ी और पेड़ की शाखाओं को ढूंढ़ना होगा।
  • प्लेयर्स मांस के लिए जंगली मुर्गियों का शिकार कर सकते हैं और उन्हें पका के खा सकते हैं। यह प्लेयर्स के शरीर के तापमान को वापस बढ़ा सकता है।
  • शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए मोड में मिलने वाले हीटर और हैल्थ पैक जैसे संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जा सकतास है।
इसके अलावा मैप में स्नोबोर्ड भी होंगे ताकि खिलाड़ी बड़े मैप में इधर से उधर जल्दी जा सकते। ड्रोन भी शामिल होंगे, जिससे प्लेयर्स अन्य प्लेयर्स पर नज़र रख सकेंगे। यह ड्रोन वाले प्लेयर्स को गेम जीतने में काफी मदद करेगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि प्लेयर्स ड्रोन तक कैसे पहुंच सकेंगे।
Advertisement

आर्कटिक मोड एंड्रॉइड और आईओएस दोनों वर्ज़न पर एक अपडेट के जरिए से जारी किया जाएगा। जिसका मतलब है यह सभी PUBG Mobile प्लेयर्स को खेलने के लिए मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.