PUBG Mobile में आया नया आधुनिक आउटफिट, नया सीक्रेट मोड भी जुड़ा

PUBG Mobile ने ट्वीट किया है कि गोल्डन फेरा एक्स-सूट गेम का पहला अपग्रेडेबल आउटफिट है, जिसका मतलब हो सकता है कि आने वाले समय में कुछ अन्य सूट भी जोड़े जाएं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 अगस्त 2020 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Golden Pharoah X-Suit के नाम से आता है नया सूट
  • इसे तीन स्टेज पर अपग्रेड किया जा सकता है
  • PUBG Mobile अपडेट में नया एंशियंट सीक्रेट मोड भी जोड़ा गया है

PUBG Mobile ने नए अपडेट में और भी कई चीज़े जोड़ी है

PUBG Mobile ने गेम में अपना पहला अपग्रेडेबल आउटफिट Golden Pharoah X-Suit जोड़ा है। नए आउटफिट को लेटेस्ट अपडेट के साथ जोड़ा गया है, जो कि एंशियंट सीक्रेट गेम मोड लाता है। गोल्डन फरोहा एक्स-सूट के कई रूप हैं। इस आउटफिट के कुछ एलिमेंट भविष्य से प्रेरित हैं और कुछ ऐतिहासिक तत्वों से। PUBG की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसके रूप को बदलने के लिए इसे अपग्रेड किया जा सकता है, क्योंकि इसके तीन रूप हैं, बेसिक, एडवांस और एक आखिरी रूप। एंशियंट गेम मोड PUBG मोबाइल में लाइव हो गया है और साथ ही कुछ नई सुविधाएं और मोड भी मिलते हैं।

PUBG Mobile ने ट्वीट किया है कि गोल्डन फेरा एक्स-सूट गेम का पहला अपग्रेडेबल आउटफिट है, जिसका मतलब हो सकता है कि आने वाले समय में कुछ अन्य सूट भी जोड़े जाएं। Golden Pharoah X-Suit एंशियंट सीक्रेट गेम मोड का हिस्सा है, जो एरांगेल और मिरामार मैप में मंदिरों को लेकर आता है, जो एक निश्चित समय के बाद आकाश में तैरते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। पबजी मोबाइल में होने वाले ईवेंट के दौरान क्रेट खोलकर सूट प्राप्त किया जा सकता है, साथ ही साथ चल रहे लकी ड्रॉ के जरिए भी, जो 11 सितंबर तक चलेगा।
Advertisement

PUBG Mobile ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जो गेम में कई अनलॉक होने वाले आइटम्स की जानकारी देता है।

गोल्डन फरोहा एक्स-सूट एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स के साथ आता है, जिन्हें 13 अगस्त तक फराह क्रेट्स को खोल कर हासिल किया जा सकता है। यह एंशियंट सीक्रेट मोड का हिस्सा है। गेम में फ्लोटिंग टेम्पल को जोड़ा गया है, जिससे खिलाड़ियों को एपिक लूट प्राप्त करने का मौका मिलता है। दोनों नक्शों में पज़ल भी जोड़े गए हैं और उन्हें हल करने से बड़ी लूट मिलती है। इसके अलावा, स्लेट पज़ल और एक नई बॉस फाइट भी है, जो फ्लोटिंग मंदिर के अंदर होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.