PUBG नहीं, 2020 में Among Us बना Android और iOS में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला गेम

AppTopia के ब्लॉग के अनुसार, साल 2020 में Among Us को सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। लिस्ट में चौथे स्थान पर PUBG Mobile का नाम है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 फरवरी 2021 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Among Us को 2020 में किया गया सबसे ज्यादा बार डाउनलोड
  • चौथे स्थान पर रहा PUBG Mobile बैटल रोयाल गेम
  • Subway Surfer और Garena Free Fire ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान

Among Us मोबाइल गेम Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है

Among Us 2020 में दुनिया भर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला गेम रहा है। इस छोटे, लेकिन बेहद रोमांचक पार्टी-एक्शन मोबाइल गेम ने PUBG Mobile, Roblox, Call of Duty: Mobile और Garena Free Fire जैसे गेम्स को पछाड़ दिया है। अमेरिकी डेवलपर और पब्लिशन Innersloth का यह मोबाइल गेम नया नहीं है, लेकिन इस गेम को पिछले कुछ महीनों में बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली है। गेम को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर खेला जा सकता है और इस गेम ने दोनों ही प्लेटफॉर्म पर Most Downloaded Mobile Game 2020 का खिताब जीता है। लिस्ट में PUBG Mobile चौथे स्थान पर रहा है। 

AppTopia के ब्लॉग के अनुसार, साल 2020 में Among Us को सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। लिस्ट में इसके बाद Subway Surfer का नाम है। तीसरे स्थान पर Garena Free Fire मोबाइल बैटल रोयाल गेम रहा है, जिसने भारत में PUBG Mobile के बैन के बाद खासी लोकप्रियता हासिल की। PUBG Mobile को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। भारत में पबजी मोबाइल का बहुत बड़ा यूज़रबेस था, याद दिला दें कि सितंबर 2020 में गेम को भारत में बैन कर दिया गया था। गेम का चौथे स्थान पर खिसकने का एक कारण यह भी हो सकता है।
Advertisement

"Among Us" को 2020 में ग्लोबल स्तर पर 26.4 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, अमेरिका में इसे 4.1 करोड़ डाउलोड्स हासिल हुए। दूसरे स्थान पर रहे Subway Surfers को ग्लोबल स्तर पर 22.7 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। वहीं,  Garena Free Fire को 21.8 करोड़ डाउनलोड्स हासिल हुए। PUBG Mobile को चौथा स्थान हासिल हुआ, क्योंकि इसे 17.5 करोड़ डाउनलोड्स हासिल हुए। निश्चित तौर पर भारत में प्रतिबंध के चलते गेम का यूज़रबेस भी कम हुआ है।

'Among Us' का लिस्ट में टॉप स्थान हासिल करना हैरानी की बात नहीं है। पिछले कुछ महीनों में गेम को बहुत लोकप्रियता मिली है। यह एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर पार्टी-एक्शन गेम है, जिसे 2018 में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए जारी किया गया था। गेम ने Microsoft Windows पर नवंबर 2018 में शुरुआत की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.