BGMI Ban: भारत में ब्लॉक होने के बाद अब गेम से हटा बैटल पास

हाल ही में मैक्सटर्न (Maxtern) नाम के ट्विटर यूजर ने यह दावा किया था कि पॉपुलर बैटल रॉयल टाइटल जल्द ही इंडियन मार्केट में वापसी कर सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 18:34 IST
ख़ास बातें
  • BGMI के बैन के बाद अब गेम में माइक्रोट्राजेक्शन को पूरा नहीं किया जा सकता
  • कथित तौर पर प्लेयर्स को UC खरीदने के समय मिल रहा है एरर मैसेज
  • सर्वर के एक्टिव होने के चलते वर्तमान में गेम खेलने में नहीं हो रही दिक्कत

BGMI के बैन होने के बाद से अब गेम में किसी भी माइक्रोट्राजेक्शन को पूरा नहीं किया जा सकता है

PUBG Mobile के भारतीय वर्जन बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) को Google Play स्टोर और Apple App Store से हटाए जाने के बाद अब खबर है कि गेम के इन-गेम बैटल-पास (BGMI Battle Pass) को भी हटा दिया गया है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि बैटल पास के जरिए BGMI प्लेयर्स एक टियर सिस्टम के जरिए गेम के लिए एक्स्ट्रा कंटेंट खरीद सकते हैं। इस पास के जरिए प्लेयर्स को कई खास चैलेंज मिलते हैं, जिन्हें पूरा करने पर उन्हें अच्छे रिवॉर्ड्स मिलते हैं। 

Indian Express के अनुसार, BGMI के बैन होने के बाद से अब गेम में किसी भी माइक्रोट्राजेक्शन को पूरा नहीं किया जा सकता है, जिससे प्लेयर्स को गेम में स्किन या अन्य प्रीमियम कंटेंट खरीदने में दिक्कत आ रही है। रिपोर्ट कहती है कि जिन प्लेयर्स के मोबाइल फोन पर अभी भी BGMI इंस्टॉल्ड है, उन्हे अब इन-गेम करेंसी खरीदने और गेम को अपडेट करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

इसके अलावा, कथित तौर पर जो प्लेयर्स UC (गेम की की अपनी करेंसी) खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें “purchase failed, item not found. Please try later” एरर दिखाई दे रहा है।

हालांकि, सर्वर के एक्टिव होने के चलते गेम को खेलने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है और BGMI को अभी भी पहले से इंस्टॉल्ड डिवाइस पर आराम से खेला जा सकता है।
Advertisement

हाल ही में मैक्सटर्न (Maxtern) नाम के ट्विटर यूजर ने यह दावा किया था कि पॉपुलर बैटल रॉयल टाइटल जल्द ही इंडियन मार्केट में वापसी कर सकता है। इससे पहले भी कई सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर्स उम्‍मीद जता चुके हैं कि यह गेम भारत में वापसी कर सकता है, लेकिन मैक्‍सटर्न अपने सोर्सेज के दम पर BGMI की वापसी को लेकर कन्‍फर्म लग रहे हैं।
Advertisement

PUBG मोबाइल के इस इंडियन वर्जन को हाल में देश में Android और iOS दोनों के ऐप स्टोर से हटा दिया गया था। यह कार्रवाई PUBG Mobile पर बैन लगाने के लगभग दो साल बाद हुई। भारत के IT Act की धारा 69A, सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और कई अन्य कारणों के चलते कंटेंट तक पब्लिक एक्सेस को ब्लॉक करने की अनुमति देती है। नियम के तहत जारी आदेश आमतौर पर गोपनीय होते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.