BGMI अब सभी प्लेयर्स के लिए हुआ उपलब्ध, नए Nusa मैप के साथ हुए कई बदलाव

BGMI Relaunch: भारत में प्लेयर्स के लिए उनकी आयु के आधार पर खेलने के समय तय कर रहा है। गेम खेलने वाले नाबालिगों को दिन में तीन घंटे तक सीमित किया जाएगा, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के यूजर्स छह घंटे तक खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2023 22:00 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India को डेली प्लेइंग लिमिट लगाई गई है
  • गेम में नया Nusa मैप भी जोड़ा गया है
  • गेम iOS और Android दोनों डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है

BGMI अब सभी Android और iOS यूजर्स के लिए खेलने के लिए उपलब्ध है

BGMI को सोमवार, 29 मई को वापस रिलीज किए जाने की घोषणा की गई थी। डेवलर क्राफ्टॉन (Krafton) ने उस समय बताया था कि गेम धीरे-धीरे सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सभी लोग सही और स्मूथ तरीके से गेम में शामिल हो सके। आज, मंगलवार को डेवलपर ने मोबाइल बैटल रोयाल गेम के सभी के लिए उपलब्ध होने की घोषणा की। जिसका मतलब है कि अब गेम को देश में सभी डाउनलोड कर सकते हैं और बिना किसी परेशानी के खेल सकते हैं। Battlegrounds Mobile India को डेली प्लेइंग लिमिट और कुछ अन्य बदलावों के साथ अपडेट किया गया है। इसमें नया मैप भी जोड़ा गया है।

BGMI अब iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए क्रमशः App Store और Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। क्राफ्टॉन का कहना है कि खेलने का समय सीमित होगा, क्योंकि अब प्लेयर्स 48 घंटों के भीतर चरणों में लॉगिन कर सकेंगे।
Advertisement
 

Krafton के अनुसार, BGMI भारत में प्लेयर्स के लिए उनकी आयु के आधार पर खेलने के समय तय कर रहा है। गेम खेलने वाले नाबालिगों को दिन में तीन घंटे तक सीमित किया जाएगा, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के यूजर्स छह घंटे तक खेल सकते हैं। पब्लिशर का कहना है कि गेम 18 साल से कम उम्र के गेमर्स के लिए डेली स्पेंडिंग को सीमित करना जारी रखेगा और माता-पिता का वैरिफिकेशन भी जारी रहेगा।

लेटेस्ट BGMI 2.5 अपडेट गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर के जरिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। गेम में एक Nusa नाम का अब तक का सबसे छोटा मैप भी जोड़ा गया है। यह एक उष्णकटिबंधीय वातावरण में बेस्ड मैप है और इसमें जिपलाइन्स, सुपर रिकॉल फीचर, टेक्टिकल क्रॉसबो और एक टू-सीटर ऑफ-रोड ऑल-टेरेन व्हीकल भी है। Krafton के अनुसार, Nusa में प्रत्येक मैच आठ मिनट तक चलेगा।
Advertisement

Krafton द्वारा सर्वर स्थानों और डेटा सुरक्षा के मुद्दों को संबोधित करने और अनुपालन करने के बाद बीजीएमआई को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा तीन महीने का "ट्रायल अप्रूवल" दिया गया है। MoS IT राजीव चंद्रशेखर ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि सरकार इन मुद्दों की निगरानी करेगी, साथ ही "ट्रायल" अवधि के दौरान अगले तीन महीनों में गेम की लत और इससे होने वाले नुकसान से संबंधित चिंताओं को ट्रैक किया जाएगा।
Advertisement


 

Advertisement
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.