जनवरी 2022 के लिए PlayStation Plus फ्री गेम्स का हुआ ऐलान, जुड़े ये तीन नए टाइटल्स

PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन के साथ गेमर्स को कुछ फ्री गेम्स उपलब्ध कराए जाते हैं। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत भारत में 499 रुपये से शुरू होती है, जो कि एक महीने के लिए प्राप्त होता है। वहीं, तीन महीने के लिए आपको 1,199 रुपये और 1 साल के लिए 2,999 रुपये में सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है।

जनवरी 2022 के लिए PlayStation Plus फ्री गेम्स का हुआ ऐलान, जुड़े ये तीन नए टाइटल्स
ख़ास बातें
  • PlayStation Plus मेंबरशिप में हर महीने मिलते है नए गेम्स
  • दिसंबर फ्री गेम्स 3 जनवरी तक खेले जाते हैं
  • नए गेम्स 4 जनवरी से खेल के लिए होंगे उपलब्ध
विज्ञापन
PlayStation Plus के जनवरी 2021 के फ्री गेम्स का ऐलान कर दिया गया है। PlayStation 5 और PlayStation 4 में तीन नए टाइटल्स को जोड़ा गया है, जिसमें Persona 5 Strikers, Dirt 5 और Deep Rock Galactic शामिल हैं। Sony का कहना है कि यह सभी गेम्स 4 जनवरी से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, यह भी जानकारी दी गई है कि यूज़र्स अपनी गेम्स गैलेरी में 3 जनवरी तक Godfall: Challenger Edition, Lego DC Super Villains और Mortal Shell के साथ-साथ तीन बोनस PS VR गेम्स को भी जोड़ सकते हैं, जो हैं- The Persistence, The Walking Dead: Saints & Sinners – स्टैंडर्ड एडिशन।
 

Sony के ऐलान के अनुसार, जनवरी 2022 का गेम लाइनअप 1 फरवरी तक उपलब्ध रहने वाला है। बता दें, कंपनी हर महीने नए गेम्स लाइनअप को पेश करती है। नए साल के मौके पर जनवरी 2022 के लिए गेम लाइनअप की घोषणा कर दी गई है, जिसमें Persona 5 Strikers, Dirt 5 और Deep Rock Galactic शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह गेम्स 4 जनवरी से उपलब्ध कराए जाएंगे।

आपको बता दें, PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन के साथ गेमर्स को कुछ फ्री गेम्स उपलब्ध कराए जाते हैं। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत भारत में 499 रुपये से शुरू होती है, जो कि एक महीने के लिए प्राप्त होता है। वहीं, तीन महीने के लिए आपको 1,199 रुपये और 1 साल के लिए 2,999 रुपये में सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है।

दिसंबर महीने के लिए PlayStation Plus के फ्री गेम्स में PlayStation 5 और PlayStation 4 गेमर्स के लिए तीन टाइटल पेश किए गए थे, जिसमें Godfall: Challenger Edition, Lego DC Super Villains और Mortal Shell शामिल थे, इन गेम्स को 3 जनवरी तक खेला जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »