Overwatch 2 गेम की नई हीरो का खुलासा, वीडियो में देखें इस निंजा की पावर्स

Overwatch 2 गेम PS5, PS4, Xbox Series S/X, Xbox One और PC पर Battle.net के जरिए 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, अपडेटेड: 17 सितंबर 2022 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Overwatch 2 PS5, PS4, Xbox Series S/X, PC आदि में 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च
  • नई Kiriko करेक्टर की प्राइमरी हीलिंग क्षमता Healing Ofuda है
  • किरिको का सेकंडरी स्किल एक कुनाई ब्लेड है

Kiriko एक सपोर्ट-टाइप कैरेक्टर है

Overwatch 2 ने गेम में Kiriko नाम के एक नए हीरो का खुलासा किया है। करेक्टर इस हफ्ते के शुरू में लीक्स के जरिए सुर्खियों में था और अब आखिरकार इसकी घोषणा कर दी गई है। यह एक सपोर्ट/हीलिंग निंजा है, जो मौजूदा नायकों - Genji और Hanzo के साथ जुड़ेगा। Blizzard Entertainment ने एक गेमप्ले ट्रेलर जारी किया, जिसमें उसकी किट और अल्टिमेट एबिलिटी को दर्शाया गया है। यह हीरो किट्स्यून (Kitsune) नाम का एक स्पिरिट फॉक्स बुलाती है। Overwatch 2 को 4 अक्टूबर को PS5, PS4, Xbox Series S/X, Xbox One और PC पर लॉन्च किया जाएगा।

Kiriko एक सपोर्ट-टाइप कैरेक्टर है। शिमदा ब्रदर्स के साथ प्रशिक्षण लेने वाली किरिको ने दीवारों पर चढ़ने और बेहद तेज और फुर्तीले अंदाज में नेविगेट करने की क्षमता में महारत हासिल की है। उसकी प्राइमरी हीलिंग क्षमता हीलिंग ऑफुडा (Healing Ofuda) है, जहां वह टीम के साथियों की हेल्थ को रिस्टोर करने के लिए पवित्र तावीज़ों का एक गुच्छा फेंकती है। Overwatch 2 में ज्यादातर सपोर्ट करेक्टर की तरह, प्लेयर्स को बेस्ट एमिंग और ट्रैकिंग स्किल की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि किरिको के तावीज आसानी से उसके टार्गेट को खुद ढूंढ़ लेते हैं।



किरिको का सेकंडरी स्किल एक कुनाई ब्लेड है, जिसका इस्तेमाल आने वाले दुश्मनों को डैमेज देने के लिए किया जा सकता है। भले ही यह एक हिटस्कैन हथियार है, लेकिन यहां प्लेयर्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि किरिको एक हीलर है, इसलिए अन्य डैमेज-टाइप हीरो की तुलना में इसके हथियार से डैमेज कम होगा। यदि आप एक कुशल प्लेयर हैं, तो आप लगातार दुश्मन के सिर पर वार करके काम को आसान बना सकते हैं।

हालांकि, किरिको की सबसे शक्तिशाली क्षमता किट्स्यून रश (Kitsune Rush) है, जहां वह एक स्पेक्ट्रल फॉक्स (लोमड़ी) को बुलाती है। इससे एक रास्ता बनता है, जिससे गुजरने वाले सभी साथियों को तेज स्पीड, तेज वेपन रिलोड स्पीड और तेज कोल्डाउन जैसे फायदे मिलेंगे। वर्तमान में, यह क्षमता कितने समय तक चलती है, इस पर कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement

Overwatch 2 गेम PS5, PS4, Xbox Series S/X, Xbox One और PC पर Battle.net के जरिए 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Shooter

Platform

Nintendo Switch, PlayStation 4 (PS4), PlayStation 5 (PS5), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

Modes

Multiplayer

PEGI Rating

12+
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  2. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  3. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  5. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  6. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  7. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  8. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  9. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  10. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.