My Talking Tom Friends वर्चुअल पेट गेम हुआ लॉन्च, Android और iOS पर उपलब्ध

My Talking Tom Friends गेम Android में Google Play और Apple में App Store पर उपलब्ध है। गूगल प्ले में इसका साइज़ 85 एमबी है और ऐप स्टोर पर इसका डाउनलोड साइज़ 170.1 एमबी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2020 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Tom, Angela, Hank, Ben समेत कुल छह किरदार है इसमें शामिल
  • Google Play Store पर 85MB है इसका डाउनलोड साइज़
  • Apple App Store पर 170.1MB डाउनलोड साइज़ के साथ उपलब्ध

My Talking Tom Friends को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है

My Talking Tom एक लोकप्रिय मोबाइल गेम है, जो खास तौर पर बच्चों को खासा पसंद आता है। गेम के पीछे Outfit 7 Limited डेवलपर है, जिसने इसी तरह के कई गेम्स डेवलप किए हैं। अब कंपनी ने टॉकिंग टॉम का एक नया वर्ज़न लॉन्च किया है, जिसका नाम My Talking Tom Friends है। यह नया वर्चुअल पेट गेम Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध है। आउटफिट 7 डेवलपर के पोर्टफोलियो में इस नए गेम के साथ कुल 23 गेम्स हैं और सभी गेम्स खास तौर पर बच्चों के लिए विकसित किए गए हैं। इनमें 'My Talking Tom', 'My Talking Angela', 'My Talking Hank' आदि कई गेम्स शामिल हैं और 'My Talking Tom Friends' की मुख्य खासियत यह है कि इसमें ये सभी छह किरदार शामिल हैं।

My Talking Tom Friends आज गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि गेम पिछले कुछ समय से प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध था, जहां इसके लिए 13 मिलियन (1.3 करोड़) यूज़र्स ने प्री-रजिस्टर किया था। कंपनी का कहना है कि इस गेम को प्ले-एज़-यू-वान्ट सैंडबॉक्स के रूप में पेश किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया कि गेम को खास तौर पर बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहां आउटफिट के छह लोकप्रिय किरदार Tom, Angela, Hank, Ben, Ginger के साथ एक नई Becca को जोड़ा गया है।
Advertisement

My Talking Tom Friends डायनामिक गेम हैं, जहां सभी किरदार एक खुले और स्क्रॉल करने योग्य घर के चारों ओर घूमते रहते हैं और प्लेयर उनके साथ इंटरेक्ट (जुड़) कर सकते हैं। प्लेयर्स गेम में खाना पकाने, पेंटिंग, गार्डनिंग और सोशलाइज़ करने जैसी मजेदार गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। इसमें एकदम नए एक्शन से भरपूर मिनी गेम्स भी हैं।

'माई टॉकिंग टॉम फ्रेंड्स' गेम Android में Google Play और Apple में App Store पर उपलब्ध है। गूगल प्ले में इसका साइज़ 85 एमबी है और ऐप स्टोर पर इसका डाउनलोड साइज़ 170.1 एमबी है। खबर लिखने तक गूगल प्ले पर इस गेम को 50 लाख से अधिक बार डाउलोड कर लिया गया है। गेम डाउनलोड के लिए बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन इसमें इन-ऐप परचेज़ के विकल्प मौजूद हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.