ये हैं 2023 में Google के टॉप 10 ट्रेडिंग गेम्स

The Last of Us: The Last of Us एक इमोशनल रोलरकोस्टर है। इसमें जोएल एक सख्त आदमी जो ऐली को परेशानी और खतरे के बाद के अमेरिका में ले जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Starfield कई सालों में आया बेथेस्डा का पहला नया गेम है।
  • Battlegrounds Mobile India काफी लोकप्रिय गेम है।
  • Baldur's Gate 3 में यूजर्स को स्क्रीन पर डंगऑन, ड्रेगन का अनुभव मिलता है।

Google के टॉप ट्रेंडिंग गेम्स

Photo Credit: Google

साल 2023 बस खत्म होने जा रहा है। ऐसे में टेक दिग्गज Google ने फिल्मों, शो, गेम, कैसे करें आदि जैसी कई कैटेगरी में 2023 की सबसे ट्रेंडिंग लिस्ट हटाई है। इस लिस्ट में 10 गेम शामिल हैं जो पूरे साल सबसे ज्यादा पसंद किए गए थे। आइए 2023 के टॉप ट्रेंडिंग गेम्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Hogwarts Legacy: यह एक हैरी पॉटर बेस्ड गेम है जो यूजर्स को हॉगवर्ट्स लिगेसी की मैजिकल दुनिया का अनुभव प्रदान करता है । हॉगवर्ट्स में 5 साल का स्टूडेंट मैजिक कर रहा है, दवाई बना रहा है और जादुई प्राणियों से दोस्ती करता हुआ नजर आता है। इस गेम के दौरान प्राचीन रहस्यों को जानने का मौका मिलता है।
Advertisement

The Last of Us: The Last of Us एक इमोशनल रोलरकोस्टर है। इसमें जोएल एक दमदार आदमी जो ऐली को परेशानी और खतरे के बीच अमेरिका में ले जाता है। इस दौरान खौफनाक संक्रमित प्राणियों, संदिग्ध बचे लोगों और कुछ कठिन चीजों का सामना करना पड़ता है।

Connections: अगर आपको दिमाग चकरा देने वाली पहेलियां पसंद हैं तो आपको यह गेम पसंद आएगा। यह गेम नोड्स के क्रेजी नेटवर्क में एनर्जी के साथ छेड़छाड़ से संबंधित नजारे दिखाता है। गेम में आगे बढ़ते हुए पहेलियां और भी ज्यादा मुश्किल होती जाती हैं, लेकिन इस दौरान मन मोह लेने वाले दृश्य भी होते हैं।
Advertisement

Battlegrounds Mobile India: Battlegrounds Mobile India बहुत लोकप्रिय गेम है। यह क्राफ्टन के PUBG मोबाइल का इंडियन वर्जन गेम है। गेम में एक बैटल रॉयल सेटअप दिया गया है। इस दौरान मैप्स, गेमप्ले स्टाइल और काफी कुछ मिलता है, जिससे यूजर्स का ध्यान हमेशा लगा रहता है।
Advertisement

Starfield: Starfield कई सालों में आया बेथेस्डा का पहला नया गेम है। स्टार सिस्टम और प्लानेट से भरी एक बड़ी और खुली दुनिया देखना का मौका मिलता है। गेमर्स एक स्पेस एक्सप्लोरर, ट्रेडर या डाकू भी हो सकते हैं। यहां गेमर्स जहाज को कस्टमाइज कर सकते हैं, अंतरिक्ष में युद्ध लड़ सकते हैं और अपनी स्पेस की यात्रा खुद बना सकते हैं।

Baldur's Gate 3: Baldur's Gate 3  में यूजर्स को स्क्रीन पर डंगऑन और ड्रेगन का अनुभव मिलता है। इसमें यूजर्स अपना कैरेक्टर चुनते हैं और ऐसे फैसले लेते हैं जो कि वास्तव में मायने रखते हैं। इस दौरान यूजर्स को किसी खोज पर निकलने का मौका मिलता है।
Advertisement

スイカ ゲーム (Watermelon Game)

Advertisement
Diablo IV: Diablo IV गेम में यूजर्स को एक कैरेक्टर चुनना होगा। खतरनाक प्राणियों की भीड़ को पार करना होगा और एक अंधेरी और उलझी हुई दुनिया का पता लगाना होगा। यह एक गॉथिक हॉरर फिल्म जैसा है, लेकिन आपको कंट्रोल मिलता है।

Atomic heart: Atomic heart गेम यूजर्स को 1950 के दशक की सोवियत संघ वाली स्थिति में ले जाता है। Atomic heart में रोबोट का क्रेज है। यूजर्स शानदार हथियारों, अपग्रेडिंग स्किल और जंगली की साजिश को सुलझाने वाले स्पेशल एजेंट बनते हैं। यह किसी साई-फाई एक्शन फिल्म के सेट जैसा है।

Sons of the Forest: Sons of the Forest में प्लेयर्स को लगातार सर्वाइव करते हुए जिंदा रहने और कुछ निर्माण करते रहने की जरूरत होती है। यह गेम The Forest का सीक्वल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.