इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स

Forza Horizon 6 अब भारत में Xbox Series X|S और PC पर लाइव हो चुका है। गेम में Japan बेस्ड मैप, 550+ कारें और नए स्ट्रीट रेसिंग फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2026 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Forza Horizon 6 भारत में Xbox और PC पर लाइव हो गया
  • गेम में Japan बेस्ड मैप और 550 से ज्यादा कारें मिलती हैं
  • Xbox Game Pass यूजर्स Day One से गेम खेल सकते हैं

Forza Horizon 6 अब भारत में Xbox और PC प्लेटफॉर्म्स पर लाइव हो चुका है

Photo Credit: Playground Games

गेमर्स का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। Forza Horizon 6 अब भारत समेत दुनियाभर में Xbox Series X|S और PC प्लेटफॉर्म्स पर लाइव हो चुका है। Playground Games द्वारा तैयार किया गया यह नया ओपन-वर्ल्ड रेसिंग गेम इस बार जापान पर आधारित है और इसमें 550 से ज्यादा कारें, नया मैप और कई नए गेमप्ले फीचर्स देखने को मिलेंगे। Premium Edition खरीदने वाले यूजर्स को 15 मई से Early Access मिल गया था, जबकि Standard और Deluxe Edition यूजर्स के लिए गेम 19 मई से उपलब्ध हुआ है।

भारत में Xbox Series X|S, Xbox App और Game Pass यूजर्स के लिए Forza Horizon 6 19 मई को रात 12:01 AM IST पर लाइव हुआ। वहीं Steam वर्जन का ग्लोबल अनलॉक अलग समय पर हुआ, जिसकी वजह से भारत में Steam यूजर्स को गेम सुबह करीब 9:30 बजे के बाद एक्सेस मिला।

Forza Horizon 6 इस बार जापान के अलग-अलग लोकेशन्स पर आधारित है। गेम में Tokyo Tower, Shibuya Crossing और पहाड़ी रूट्स जैसे कई इलाके देखने को मिलेंगे। Playground Games के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा डिटेल्ड Horizon मैप है।

गेम में 550 से ज्यादा रियल-वर्ल्ड कारें दी गई हैं। इसके अलावा ड्रिफ्टिंग, स्ट्रीट रेसिंग और जापानी कार कल्चर से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने Car Meets और Collection Journal जैसे नए सिस्टम भी शामिल किए हैं, जहां प्लेयर्स अलग-अलग कारों और कस्टमाइजेशन आइटम्स को कलेक्ट कर सकेंगे।

Forza Horizon 6 Xbox Game Pass के साथ Day One पर उपलब्ध कराया गया है। यानी Game Pass Ultimate और PC Game Pass सब्सक्राइबर्स बिना अलग से गेम खरीदे इसे खेल सकते हैं। गेम फिलहाल Xbox Series X|S और PC पर लॉन्च हुआ है, जबकि PS5 वर्जन को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसे बाद में रिलीज किया जाएगा।

Advertisement

भारत में इसकी कीमत की बात करें, तो Standard Edition करीब ₹5,499, Deluxe Edition करीब ₹7,499 और Premium Edition करीब ₹8,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं अगर आपके पास पहले से Xbox Game Pass Ultimate या PC Game Pass है, तो Standard Edition Day One पर बिना एक्स्ट्रा चार्ज के खेल सकते हैं। Premium Edition में 4 दिन का Early Access, VIP Membership, Car Pass, Welcome Pack और फ्यूचर एक्सपेंशन शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.