FAU-G को मिला Independence Day अपडेट, नए टीम डेथमैच मोड के साथ जुड़े कई फीचर्स

एफएयू-जी (FAU-G) में इस फ्री-फॉर-ऑल टीम डेथमैच मोड को 1v9 मोड भी कहा जा सकता है, जैसा कि ट्विटर पर डेवलपर द्वारा घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 अगस्त 2021 12:14 IST
ख़ास बातें
  • FAU-G: Multiplayer ऐप को मिला नया अपडेट
  • नए करेक्टर के साथ जोड़ा या नया 1v9 TDM मोड
  • फीचर्स जोड़ने के साथ-साथ गेम में कुछ बग्स को किया गया फिक्स

FAU-G गेम में Dhillon नाम का एक नया ऑपरेटर भी जोड़ा गया है

FAU-G को इंडिपेंडेंस डे अपडेट मिला है, जो टीम डेथमैच में एक नया फ्री-फॉर-ऑल (Free-for-All TDM) मोड जोड़ता है। यह गेम में नया ऑपरेटर और कुछ बग फिक्स भी लाता है। भारत में PUBG Mobile पर प्रतिबंध के बाद सितंबर 2020 में गेम की घोषणा की गई थी। इसे बैंगलोर स्थित स्टूडियो nCore Games द्वारा विकसित किया गया है और शुरुआत में इसे सिंगल प्लेयर कैंपेन के तौर पर पेश किया गया था। इसके बाद इसमें टीम डेथमैच के तहत दो मोड के साथ एक मल्टीप्लेयर गेम के रूप में विस्तारित किया गया।

FAU-G, जिसे फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स (Fearless and United Guards) के रूप में भी जाना जाता है, इस साल 26 जनवरी को लॉन्च किया गया था। शुरुआत में सिंगल प्लेयर कैंपेन था, जो अधूरा महसूस होता था। इसके बाद जून में, डेवलपर nCore Games ने गेम में 5v5 टीम डेथमैच मोड जोड़ा, हालांकि यह Google Play पर FAU-G: Multiplayer (Early Access) नाम से एक अलग ऐप के रूप में लॉन्च किया गया। इस ऐप को अब एक नया फ्री-फॉर-ऑल मोड मिला है, जहां 10 प्लेयर्स एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं और जिसके पास अंत में सबसे ज्यादा किल होते हैं वह जीत जाता है।
Advertisement

एफएयू-जी (FAU-G) में इस फ्री-फॉर-ऑल टीम डेथमैच मोड को 1v9 मोड भी कहा जा सकता है, जैसा कि ट्विटर पर डेवलपर द्वारा घोषित किया गया है।

नए मोड के अलावा, अपडेट Dhillon नाम का एक नया ऑपरेटर लेकर आता है, जिसे आप मैच की शुरुआत में चुन सकते हैं। अपडेट FAU-G पर कुछ बग फिक्स भी लाता है और क्योंकि गेम अर्ली एक्सेस में है, इसलिए डेवलपर ने प्लेयर्स के लिए कुछ नए स्लॉट जोड़े हैं ताकि इसे अधिक प्लेयर्स को आज़माने का मौका मिले।
Advertisement

nCore Games ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर छह इन-गेम ट्रैक भी जारी किए हैं। वे FAU-G OST नाम की एक प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं और Saar Singhal द्वारा कंपोज़ किए गए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.