Counter Strike 2: इस महीने रिलीज होगा CS:GO 2 गेम का बीटा वर्जन!

फिलहाल Valve इस सीक्वल को लेकर काफी शांत है। पहले से ही कंपनी ने इसे लेकर चुप्पी साधी हुई थी और अभी तक गेम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2023 17:33 IST
ख़ास बातें
  • काउंटर-स्ट्राइक के ग्लोबल ऑफेंसिव का एक नया वर्जन डेवलप किया जा रहा है
  • Valve काफी लंबे समय से CS के एक सीक्वल पर काम कर रहा है
  • इस महीने बीटा फॉर्मेट में गेम को जारी किया जा सकता है

CS: GO 2 शुरुआत में Beta वर्जन में उपलब्ध हो सकता है

गेम डेवलपर वाल्व (Valve) कथित तौर पर अपने पॉपुलर मल्टीप्लेयर शूटर गेम काउंटर-स्ट्राइक: ग्लोबल ऑफेंसिव (Counter-Strike: Global Offensive) के सीक्वल पर काम कर रहा है। जिन्हें नहीं पता, CS:GO टीम-बेस्ड एक्शन गेम है, जिसे करीब एक दशक पहले, 2012 में रिलीज किया गया था। काउंटर स्ट्राइक गेम मूल रूप से 19 वर्षों से चला आ रहा है। CS:GO अपनी रिलीज के बाद से PC के लिए Valve के Steam प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा बार खेले जाने वाले गेम्स में से एक है। फैंस लंबे समय से इसके सीक्वल के डेवलपमेंट के कयास लगा रहे थे और अब एक विश्वस्निय रिपोर्टर ने दावा किया है कि CS:GO के अगले वर्जन (कथित तौर पर CS:GO 2) को बनाया जा रहा है और गेम जल्द लॉन्च हो सकता है। 

ईस्पोर्ट्स के दिग्गज रिपोर्टर रिचर्ड लेविस ने दावा किया है कि काउंटर-स्ट्राइक के ग्लोबल ऑफेंसिव का एक नया वर्जन डेवलप किया जा रहा है। लेविस का कहना है कि Valve काफी लंबे समय से CS के एक सीक्वल पर काम कर रहा है और इस महीने संभावित रूप से बीटा फॉर्मेट में गेम जारी करना चाहता है। 

रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि CS:GO के इस नए वर्जन में कितने बदलाव दिखाई देंगे, लेकिन Valve के Source 2 इंजन में बदलाव से गेम ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ी छलांग लगा सकता है।

फिलहाल Valve इस सीक्वल को लेकर काफी शांत है। पहले से ही कंपनी ने इसे लेकर चुप्पी साधी हुई थी और अभी तक गेम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आई है। एक दशक से अधिक पुराना होने के बावजूद, काउंटर-स्ट्राइक: ग्लोबल ऑफेंसिव अभी भी दुनिया के सबसे बड़े पीसी गेम में से एक है। ऐसे में शायद ही Valve गेम में कुछ बड़े बदलाव करे, लेकिन समय के साथ डेवलपर इसके ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की सोच सकता है।
Advertisement

काउंटर-स्ट्राइक Valve द्वारा डेवलप किया फर्स्ट-परसन शूटर गेम है। इसे 1999 में मिन्ह "गूसमैन" ले और जेस क्लिफ के हाफ-लाइफ के मॉडिफिकेशन के रूप में विकसित और जारी किया गया था, जिसके बाद ले और क्लिफ को Valve ने काम पर रखा और गेम का अधिग्रहण किया गया। बाद में, Counter-Strike को Valve ने Microsoft Windows के लिए साल 2000 में रिलीज किया, जो इस सीरीज का पहला वर्जन था। इसके बाद गेम के कई रिमेक और पोर्ट रिलीज किए गए और 2012 में CS:GO रिलीज हुआ।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.