Call of Duty: Modern Warfare III के लिए इंतजार खत्म, इन दिन रिलीज हो रहा है ये धांसू गेम

Call of Duty: Modern Warfare III की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है और गेम को 10 नवंबर के दिन लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by Rahul Chettiyar, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 20:22 IST
ख़ास बातें
  • फिलहाल इसकी कीमत और प्लेटफॉर्म की आधिकारिक जानकारी नहीं है
  • गेम PC, PS4, PS5, Xbox One और Xbox Series S/X में लॉन्च हो सकता है
  • Modern Warfare II के हथियार और ऑपरेटर इस अगली कड़ी में आएंगे
Call of Duty: Modern Warfare III की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है और गेम को 10 नवंबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। डेवलपर Activision ने एक टीजर वीडियो जारी किया, जिसमें फ्रैंचाइजी के पॉपुलर करेक्टर, कैप्टन प्राइस और व्लादिमीर मकारोव का एक मोजेक दिखाया गया है और एक वॉयसओवर में कहा गया है, (अनुवादित) "कभी अपने दुश्मनों को जिंदा मत दफनाना।” इसमें "Head of snakes" (सांपों के सिर) जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है, जो संभवतः अल्ट्रानेशनलिस्ट रूसी 'मकारोव' की ओर इशारा करता है, जिसने मूल MW3 (2011) के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में भी काम किया था। Sledgehammer Games ने इस सीक्वल को डेवलप करने का बीड़ा उठाया है।

इससे पहले कहा जा रहा था कि डेवलपर्स MW3 के रिलीज के बजाय MW2 को DLC आदि के साथ आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन ब्लूमबर्ग गेम्स रिपोर्टर जेसन श्रेयर के अनुसार, कंपनी का इस साल की शुरुआत में मन बदल गया और उसने इसे फुल-प्राइस गेम के रूप में लॉन्च करने का फैसला किया। टीजर में गेम को लेकर जानकारी नहीं है, हालांकि कॉल ऑफ ड्यूटी अकाउंट के हालिया ट्वीट से इशारा मिलता है कि Modern Warfare II के हथियार और ऑपरेटर अगली कड़ी में आएंगे।
Advertisement


मल्टीप्लेयर खेलने वालों के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि उन्हें पुराने वर्जन से अनलॉक किए गए रिवॉर्ड और भुगतान किए गए आइटम को पीछे नहीं छोड़ना पड़ेगा। तरीका काफी हद तक लाइव-सर्विस एक्सपीरिएंस के समान लगता है, जिसे 2022 में Activision प्रवक्ता द्वारा सुझाया गया था, इसलिए इसे नियमित रूप से नए कंटेंट के साथ अपडेट किया जाता है। स्लेजहैमर गेम्स ने पहले कॉल ऑफ ड्यूटी: वैनगार्ड (Call of Duty: Vanguard) को विकसित किया हुआ है।
Advertisement

पिछली कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि कॉल ऑफ ड्यूटी मॉडर्न वारफेयर 3 को मल्टीप्लेयर टेस्टिंग के लिए कम से कम दो बीटा वीकेंड मिलेंगे, जिसमें पहला पूरी तरह से PlayStation के लिए होगा, जिसके 6-10 अक्टूबर तक चलने की उम्मीद है। Microsoft द्वारा 69 बिलियन डॉलर (लगभग 5,71,316 करोड़ रुपये) में Activision को खरीदने वाली डील को ध्यान में लाया जाए, तो टेस्टिंग के इस प्लान को बदला भी जा सकता है। दूसरा बीटा वीकेंड कथित तौर पर 12-16 अक्टूबर तक चलेगा और Xbox और PC प्लेयर्स को एक्सेस प्रदान करेगा। 

फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि MW3 भी पिछले वर्जन के समान 70 अमेरिकी डॉलर की कैटेगरी में रिलीज होगा या नहीं। एक्टिविजन ने अभी तक गेम के प्लेटफॉर्म की पुष्टि नहीं की है, लेकिन Call of Duty: Modern Warfare III के PC, PS4, PS5, Xbox One और Xbox Series S/X के लिए रिलीज होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.