Call of Duty: Mobile से लेकर Battlelands Royale तक, ये गेम्स पूरी करेंगे PUBG Mobile की कमी

अभी भी बहुत सारे लोकप्रिय गेम्स उपलब्ध हैं, जो शायद PUBG Mobile जैसे तो नहीं, लेकिन आपको बैटल रोयाल का बेहतरीन अनुभव दे सकते हैं। तो बिना देरी किए जानिए इनके बारे में और फिर एक बार आज़मा कर ज़रूर देखें।

विज्ञापन
Shubham Raheja, अपडेटेड: 5 सितंबर 2020 14:52 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite गूगल प्ले और ऐप स्टोर से हटाया गया
  • Call of Duty: Mobile, Garena Free Fire समेत कुछ अच्छे विकल्प हैं उपलब्ध
  • यहां हमने कुछ ऐसे ही अच्छे विकल्पों की जानकारी दी है

Call of Duty: Mobile को PUBG Mobile प्लेयर्स काफी पसंद करेंगे

PUBG Mobile सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक है, जिसे अब PUBG Mobile Lite और 116 अन्य चीनी ऐप्स के साथ भारत में बैन कर दिया गया है। देश की संप्रभुता और अखंडता को इन 118 ऐप्स और गेम्स द्वारा खतरा बताते हुए सरकार ने बुधवार को इन्हें प्रतिबंधित कर दिया और PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को शुक्रवार को Google Play और Apple App Store से भी हटा दिया गया है। अब भारत में करोड़ों लोग चिंतित हैं कि इसके बाद उनके पास मनोरंजन और घर बैठे अपने दोस्तों के साथ जुड़े रहने के लिए और क्या विकल्प उपलब्ध हैं और अच्छी खबर यह है कि अभी भी बहुत सारे लोकप्रिय गेम्स उपलब्ध हैं, जो शायद पबजी मोबाइल जैसे तो नहीं, लेकिन आपको बैटल रोयाल का बेहतरीन अनुभव दे सकते हैं। तो बिना देरी किए जानिए इनके बारे में और फिर एक बार आज़मा कर ज़रूर देखें।
 

Call of Duty: Mobile

कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और तब से PUBG Mobile की लोकप्रियता से मेल खाने के लिए तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पबजी मोबाइल के बाद एक यही गेम है, जिसने बेहद कम समय में आपार सफलता और लोकप्रियता हासिल की है। इसका कारण इसके जबरदस्त ग्राफिक्स और कॉल-ऑफ-ड्यूटी के पीसी गेम्स से मेल खाता अनुभव है। यूं तो यह फर्स्ट परसन शूटर है, लेकिन इसमें बैटल रोयाल मोड भी है। खेलने के लिए अच्छे मैप्स हैं, जिसमें ज़ॉम्बीज़ भी शामिल हैं। गेम को हर महीने अपडेट भी किया जाता है और नए गेम मोड और हथियार लगातार जोड़े जाते हैं। यह एंड्रॉयड और आईओएस पर मुफ्त में उपलब्ध है।
Advertisement
 

Fortnite

Fortnite शायद वह नाम है जो बैटल रोयाल गेम्स के बारे में सोचते समय आपके दिमाग में सीधा PUBG के बाद आता हो। इस गेम के बारे में अच्छी बात यह है कि पबजी मोबाइल के विपरीत, आपके स्मार्टफोन पर Fortnite क्रॉस प्लेटफॉर्म कार्यक्षमता को सपोर्ट करता है, जिससे आप पीसी और कॉन्सोल प्लेयर्स के खिलाफ मोबाइल से खेल सकते हैं। गेम के विज़्युअल्स और गेमप्ले PUBG से काफी अलग है। यहां आपके पास बिल्ड मैकेनिक्स भी है, जहां आप अपने आस-पास किलेबंदी करने के लिए दीवारें, रैंप, छत, और फर्श आदि बनाते हैं। यह आपको लड़ाई के समय कवर लेने में मदद करता है या घात लगाने के काम आता है। गेम एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध है।
 

Garena Free Fire: Rampage

यह निश्चित रूप से स्मार्टफोन बैटल रोयाल का अंडरडॉग है। 100 मिलियन डाउनलोड होने के बावजूद, यह गेम एक घरेलू नाम नहीं बन पाया है, लेकिन हम वास्तव में इसे बुरा नहीं कह सकते। यदि आप PUBG से इस गेम पर आ रहे हैं, तो आप ज्यादा अलग महसूस नहीं करेंगे, सिवाय इसके बैटल रोयाल गेम की अवधि के। इसमें एक गेम की अवधि 10 मिनट है और एक गेम में एक समय में 50 लोग भाग ले सकते हैं। आप इस गेम को iOS और Android पर मुफ्त में खेल सकते हैं।
 

Battlelands Royale

बैटललैंड रोयाल खेलते ही शायद आपके मुह से "ओह माई गॉड" निकल जाए। यह अन्य बैटल रोयाल्स के समान गेमप्ल लेकर आता है, लेकिन अपने एक अतरंगी स्टाइल के साथ। यह गेम एक टॉप-डाउन व्यू के साथ आता है और खेल की बहुत सारी चीजों को सरल बना देता है। एक मैच में केवल 32 खिलाड़ी खेलते हैं, मैप पर कुछ सेकंड्स में प्लेयर्स नीचे पहुंच जाते हैं और गेम को आसान बनाने वाले इन सब कारणों से आपको नॉन-स्टॉप एक्शन मिलता रहता है। यह गेम आईओएस और एंड्रॉयड पर खेला जा सकता है।
Advertisement
 

Butter Royale

यह गेम बच्चों और बड़ों के लिए एक जैसा है। इसमें किसी प्रकार का खून-खराबा नहीं होता है, क्योंकि आप हर किसी पर मक्खन और खाना फेंकते हैं और किरदार भी काफी क्यूट दिखते हैं। अपने आप में खेल अविश्वसनीय रूप से रंगीन है और यह बटर की तरह स्मूथ बना रहता है। केवल एक कमी यह है कि आपको इसे खेलने के लिए Apple Arcade की सदस्यता की आवश्यकता होगी। लेकिन यदि आपने अभी तक अपना निशुल्क ट्रायल शुरू नहीं किया है, तो उसे लेकर आप इसे आज़मा सकते हैं। यह गेम केवल iOS के लिए उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.