Battlegrounds Mobile India फैंस का इंतज़ार खत्म, 18 जून को आएगा नया गेम!

PUBG Mobile की तरह ही Battlegrounds Mobile India एक फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम होगा। मगर इसमें कुछ हल्के फुल्के बदलाव मिलेंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 मई 2021 20:08 IST
ख़ास बातें
  • 18 मई से शुरू हो चुके हैं इस गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन
  • प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने के ठीक एक महीने बाद हो सकता है गेम लॉन्च
  • Krafton की ओर से अभी नहीं की गई है अधिकारिक घोषणा

PUBG Mobile की तरह ही Battlegrounds Mobile India भी एक फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम होगा।

PUBG Mobile का भारतीय वेरिएंट, Battlegrounds Mobile India, 18 जून को रिलीज हो सकता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह लोकप्रिय गेम अब भारतीय वेरिएंट के साथ जून की 18 तारीख को रिलीज किया जा सकता है। ज्ञात हो कि सितम्बर 2020 में भारत के अंदर पबजी मोबाइल को बैन कर दिया गया था। साउथ कोरियन डेवलेपर क्राफ्टन ने इसकी रिलीज डेट साझा नहीं की है मगर यह इसको अंतिम रूप में देने में लगी है। गूगल प्ले स्टोर पर यह गेम यूजर्स द्वारा पहले ही प्री-रजिस्टर होने की प्रकिया में है। वहीं इस गेम से जुड़े समुदाय का मानना है कि यह 10 जून को भारत में रिलीज किया जा सकता है।

Krafton ने Battlegrounds Mobile India को इस महीने की शुरुआत में घोषित किया था और इसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन मंगलवार 18 मई को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू कर दिए गए थे। यूजर्स अब इसकी अधिकारिक साइट के सपोर्ट पेज पर टकटकी लगाए हुए हैं कि डेवलेपर्स की तरफ से गेम की रिलीज डेट कब सामने आएगी। IGN India की एक रिपोर्ट कहती है कि यह गेम भारत में 18 जून को आ सकता है यानि इसकी प्री रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के ठीक एक महीने के बाद। हालांकि Krafton ने इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है इसलिए इसे पूर्ण सत्य न माना जाए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गेम कम्यूनिटी का मानना है कि Battlegrounds Mobile India 10 जून को लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

PUBG Mobile की तरह ही Battlegrounds Mobile India एक फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम होगा। मगर इसमें कुछ हल्के फुल्के बदलाव मिलेंगे। Krafton ने कहा है कि इस गेम में एक्सक्लूसिव इन-गेम फीचर्स होंगी जैसे कि आउटफिट और ई-स्पोर्टस इकोसिस्टम जिसमें कि टूर्नामेंट और लीग भी होंगी। इन्होंने इसके एक मैप Sanhok को टीज किया है और गूगल प्ले स्टोर के पेज को भी टीज किया जिसमें दूसरे मैप भी दिखाई पड़ते हैं।

रोकच बात यह है कि गूगल प्ले स्टोर पर Battlegrounds Mobile India के लिए यूआरएल में ‘PUBG Mobile' लिखा हुआ दिखाई पड़ता है। यह स्टोर पर इसकी SEO वैल्यू को बढ़ाने के लिए शायद डाला गया है। मगर क्राफ्टन ने इसके बारे में कोई सफाई नहीं दी है। इस गेम की रजिस्ट्रेशन केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर चल रही हैं और इसके अधिकारिक लॉन्च के बाद यूजर्स अपने ईनाम का भी इसके लिए दावा कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.