BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA यूजर्स के लिए काम की खबर, क्राफ्टन लाई नया अपडेट

क्राफ्टन ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज के जरिए यह ऐलान किया वह बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए वर्जन 1.7 अपडेट को रोल आउट कर रही है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 20 नवंबर 2021 17:01 IST
ख़ास बातें
  • क्राफ्टन ने लिवरपूल FC के साथ एक विशेष सहयोग की घोषणा की है
  • इसके अलावा रॉयल पास मंथ 5 भी अपडेट के साथ रोलआउट हो रहा है
  • गेम को द रिकॉल नाम से एक इंडिया-स्‍पेसिफ‍िक इवेंट भी मिल रहा है

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के क्लासिक मोड में पिगीबैक फीचर और हथियारों से जुड़े बदलाव भी मिल रहे हैं।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के यूजर्स के लिए यह खबर काम की है। इस गेम की डिवेलपर क्राफ्टन, गेम के लिए एक नया अपडेट जारी कर रही है। अपडेट वर्जन 1.7 से गेम में लीग ऑफ लीजेंड्स से जुड़े नए मोड, स्‍पेशल फीचर्स और नए गेमप्ले मैकनिज्‍म मिलते हैं। इसके अलावा, क्राफ्टन ने लिवरपूल FC के साथ एक विशेष सहयोग की घोषणा की है, जहां प्‍लेयर्स को स्‍पेशल रिवॉर्ड मिलेंगे। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को द रिकॉल नाम से एक इंडिया-स्‍पेसिफ‍िक इवेंट भी मिल रहा है। इसके अलावा रॉयल पास मंथ 5 भी अपडेट के साथ रोलआउट हो रहा है।

क्राफ्टन ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज के जरिए यह ऐलान किया वह बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए वर्जन 1.7 अपडेट को रोल आउट कर रही है। यह अपडेट Erangel, Livik और Sanhok मैप्स में 19 नवंबर से एक मिरर वर्ल्ड मोड लाएगा। नए मिरर वर्ल्ड मोड को एक्सेस करने के लिए आपको मोड चेकबॉक्स को इनेबल करना होगा। एक बार इनेबल होने पर यह प्‍लेयर्स के मैप पर कुछ देर खेलने के बाद सामने आता है। प्‍लेयर, विंड वॉल पोर्टल के जरिए मिरर आइलैंड में दाखिल हो सकते हैं। वहां उन्‍हें लीग ऑफ लीजेंड्स और आर्केन के चार कैरेक्‍टस में से किसी एक के कैरेक्‍टर में खेलने का मौका मिलता है, जिनमें कैटिलिन, जेसे, जिंक्स और वीआई शामिल हैं।
 
प्‍लेयर्स को हेक्सटेक क्रिस्टल रिवॉर्ड मिलता है, अगर वो मॉनस्‍टर को मारते हैं। एक बार जब कोई प्‍लेयर मर जाता है या मिरर आइलैंड पर खेलने का वक्‍त खत्‍म हो जाता है, तो प्‍लेयर रेग्‍युलर बैटल ग्राउंड में लौट आते हैं। क्राफ्टन ने कई मिरर वर्ल्ड इवेंट्स की भी घोषणा की है, जहां प्‍लेयर प्राइस जीत सकते हैं। यह इवेंट हॉलिडे सीजन तक चलेगा।

इसके अलावा, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के क्लासिक मोड में पिगीबैक फीचर और हथियारों से जुड़े बदलाव भी मिल रहे हैं। पिगीबैक की मदद से खिलाड़ी अपने साथियों को फिर से जिंदा कर सकते हैं। लेकिन यह फीचर एक्टिव होने पर वे किसी भी हथियार या गाड़ी का इस्‍तेमाल नहीं कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Battlegrounds Mobile India, BGMI, Update, Liverpool FC, Krafton
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.