BGMI प्‍लेयर्स ध्‍यान दें, गेम में की चीटिंग तो डिवाइस पर लगेगा परमानेंट बैन

अब तक यह गेम सिर्फ प्‍लेयर्स के अकाउंट पर बैन लगाता है। कार्रवाई उन प्‍लेयर्स पर की जाती है, जो गेम का अनऑफ‍िशियल और मॉड‍िफाइड वर्जन इस्‍तेमाल करते हैं या गेम में चीटिंग के लिए अवैध प्रोग्राम्‍स का यूज करते हैं।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 13:04 IST
ख़ास बातें
  • क्राफ्टन ने डिवाइसेज पर बैन लगाने की पॉलिसी के बारे में बताया है
  • यह पॉलिसी आज से लागू होने जा रही है
  • क्राफ्टन का नया सिक्‍योरिटी लॉजिक चीटिंग करने वाली डिवाइसेज को पकड़ेगा

क्राफ्टन लगातार ऐसे यूजर्स के अकाउंट पर कार्रवाई कर रही है, जो गेम में चीटिंग करते हैं

Photo Credit: Facebook/Krafton

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) गेम खेलने वाले ऐसे लाखों लोग हैं, जो गेम खेलते वक्‍त चीटिंग करने से बाज नहीं आते। गेम की पब्लिशर क्राफ्टन Krafton इन चीटर्स पर एक्‍शन लेती रहती है। कंपनी अब और भी सख्‍त एक्‍शन लेने जा रही है। क्राफ्टन के अनुसार, वह उन डिवाइसेज को ही बैन कर देगी, जिनके प्‍लेयर्स BGMI खेलते समय चीटिंग करते हैं। यह पॉलिसी आज से लागू होने जा रही है। क्राफ्टन उन डिवाइसेज पर बैन लगाएगी, जिनमें गेमर्स को धोखा देने में मदद करने वाले सॉफ्टवेयर चलाए जा रहे हैं। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया और पबजी: न्‍यू स्‍टेट PUBG: New State जैसे पॉप‍ुलर गेम्‍स में चीटिंग से दूसरे गेमर्स के एक्‍सपीरियंस पर खराब असर पड़ सकता है। खास बात यह है कि डिवाइस पर लगने वाला बैन परमानेंट होगा। पुरानी पॉलिसी में सिर्फ अकाउंट पर बैन लगाया जाता था। पॉलिसी में बदलाव यह बताता है कि गेम में चीटिंग करने वालों पर किस तरह एक्‍शन लिया जा सकता है। 

गुरुवार को गेम की वेबसाइट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए क्राफ्टन ने डिवाइसेज पर बैन लगाने की पॉलिसी के बारे में बताया। क्राफ्टन ने समझाया है कि अगर किसी मोबाइल डिवाइस में अवैध प्रोग्राम्‍स का पता चलता है, तो उस डिवाइस को BGMI का इस्‍तेमाल करने से पूरी तरह बैन कर दिया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप BGMI खेलते वक्‍त चीटिंग करते हैं और क्राफ्टन का नया सिक्‍योरिटी लॉजिक इसका पता लगा लेता है, तो आपकी डिवाइस पर बैन लग सकता है। इसके बाद आप कभी भी उस डिवाइस पर BGMI नहीं खेल पाएंगे। अब तक यह गेम सिर्फ प्‍लेयर्स के अकाउंट पर बैन लगाता है। कार्रवाई उन प्‍लेयर्स पर की जाती है, जो गेम का अनऑफ‍िशियल और मॉड‍िफाइड वर्जन इस्‍तेमाल करते हैं या गेम में चीटिंग के लिए अवैध प्रोग्राम्‍स का यूज करते हैं।  

इस बीच, क्राफ्टन लगातार ऐसे यूजर्स के अकाउंट पर कार्रवाई कर रही है, जो गेम में चीटिंग करते हैं। हाल ही में क्राफ्टन ने बताया था कि उसने 99,583 BGMI अकाउंट्स को 6 दिनों के अंदर बैन कर दिया। ये सभी अकाउंट गेम में धोखाधड़ी कर रहे थे। अकाउंट पर बैन लगाना प्रभावी है, लेकिन डिवाइस पर बैन लगाने के बाद चीटिंग करने वाले प्‍लेयर्स दूसरा अकाउंट बनाकर भी गेम में दाखिल नहीं हो सकेंगे। इस तरह से वह डिवाइस गेम खेलने से पूरी तरह बैन हो जाएगी। डिवाइस पर बैन ‘डिवाइस आईडी' या ‘आईपी अड्रेस' के जरिए लगाया जा सकता है।  

क्राफ्टन को उसके सोशल मीडिया चैनलों पर प्‍लेयर्स की ओर से गेम में चीटिंग की शिकायतें मिलती रहती हैं। कंपनी का कहना है कि चीटिंग को खत्म करने की दिशा में वह अपना काम जारी रखेगी। हाल में क्राफ्टन ने 142,000 से अधिक प्‍लेयर्स पर बैन लगा दिया था। यह बैन 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच उन अकाउंट्स पर लगाया गया था, जो अवैध प्रोग्राम्‍स का इस्‍तेमाल कर रहे थे। इन्‍हें स्थायी रूप से बैन कर दिया गया था। तब भी कंपनी ने कहा था कि प्‍लेयर्स को बेहतर गेमिंग माहौल देने के लिए वह इस तरह के कदम उठाती रहेगी। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.