ASUS ROG Ally X गेमिंग हैंडहेल्ड कंसोल होगा 13 जुलाई को लॉन्च, 80Wh बैटरी के साथ 24GB मेमोरी से होगा लैस

ASUS ROG Handheld X की बीते महीने घोषणा की गई थी। यह पहली जनरेशन के ASUS ROG हैंडहेल्ड का अपग्रेड है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 18:57 IST
ख़ास बातें
  • ASUS ROG Ally X हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल को चीन में लॉन्च करने वाला है।
  • ASUS ROG Ally X में 80Wh बैटरी कैपेसिटी मिलती है।
  • ASUS ROG Handheld X गेमिंग कंसोल की कीमत $799 (लगभग 66,708 रुपये) है।

ASUS ROG Handheld X में 80Wh बैटरी कैपेसिटी है।

Photo Credit: ASUS

ASUS 13 जुलाई को ASUS ROG Ally X हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल को चीन में लॉन्च करने वाला है। ASUS के आगामी प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट के एक ऑफिशियल स्टेटमेंट से इसका खुलासा हुआ। जून में ग्लोबल मार्केट में ROG Ally X पेश किया गया था, जिसमें 80Wh बैटरी कैपेसिटी के साथ AMD Ryzen Z1 एक्सट्रीम CPU है। गेमिंग हैंडहेल्ड अपने पिछले वर्जन की तुलना में कई बदलावों के साथ आता है। इसकी मेमोरी कैपेसिटी 24GB है और इसका सॉलिड-स्टेट ड्राइव स्लॉट M.2 2280 मॉडल है। यहां हम आपको ASUS ROG Ally X हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


ASUS ROG Handheld X Price


ASUS ROG Handheld X गेमिंग कंसोल की कीमत $799 (लगभग 66,708 रुपये) है।


Advertisement
ASUS ROG Handheld X Specifications


ASUS ROG Handheld X की बीते महीने घोषणा की गई थी। यह पहली जनरेशन के ASUS ROG हैंडहेल्ड का अपग्रेड है। इसमें अपने पिछले वर्जन की तुलना में बैटरी कैपेसिटी डबल है, जबकि हार्ड ड्राइव कैपेसिटी इसके पिछले वर्जन से डबल होकर 1TB हो गई है। मेमोरी को 24GB LPDDR5X-7500 में भी अपग्रेड किया गया था। नए ASUS हैंडहेल्ड गेम कंसोल में एक जॉयस्टिक मॉड्यूल है, जिसकी लाइफ 2 मिलियन गुना से 5 मिलियन गुना ज्यादा है। स्प्रिंग फील थोड़ा टाइट है और इसे आसानी से बदला जा सकता है। डी-पैड क्रॉस-की डिजाइन पहले के मुकाबले में ज्यादा फीडबैक क्लियरिटी प्रदान करता है।

ASUS ROG Handheld X में टॉप पर दो टाइप-सी इंटरफेस हैं। यूएसबी-सी पोर्ट में से एक USB4 का सपोर्ट करता है जबकि दूसरे को यूएसबी 3.2 जनरेशन 2 रेटिंग दी गई है। दोनों यूएसबी-सी इंटरफेस PD 3.0 चार्जिंग और डिस्प्लेपोर्ट 1.4 कनेक्शन सपोर्ट का सपोर्ट करते हैं। ROG Handheld X में एक अपग्रेड जीरो-ग्रेवेटी कूलिंग सिस्टम है जो 30W तक हीट डिसिपेशन कैपेसिटी मिली है। हीट डिसिपेशन सिस्टम के फैन का साइज कम हो हुआ है जबकि एयर वॉल्युम बढ़ गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.