Angry Birds Classic की नए इंजन के साथ वापसी, App Store और Google Play से इस कीमत में खरीदें

Rovio ने जो इसके रीमेक के लिए 2012 का वर्जन चुना है उसके लिए इसके फैन्स को श्रेय जाता है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 2019 में ओरिजनल एंग्री बर्ड्स को ऐप स्टोर्स में से हटा दिया था।
  • डेवलपर्स ने गेम में 390 से ज्यादा लेवल रखे हैं।
  • रोस्टर में 2012 वाले वर्जन के सभी क्लासिक कैरेक्टर मिलते हैं।

Rovio Classics: Angry Birds अब App Store और  Google Play पर उपलब्ध है।

Angry Birds गेम का क्लासिक वर्जन ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर फिर से लौट आया है। Rovio ने इसके क्लासिक 2012 वर्जन को फिर से बनाया है। Rovio Classics: Angry Birds अब App Store और  Google Play पर उपलब्ध है। Rovio ने इस बार इसके फ्रीमियम मॉडल को नहीं लॉन्च किया है। इसने गेम को $0.99 में बिना ऐप-पर्चेज के लॉन्च किया है। भारतीय यूजर्स के लिए इसकी कीमत 90 रुपये या उससे कम रखी गई है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। डेवलेपर ने गेम नए इंजन पर बनाया है जो नए डिवाइसेज पर भी एक स्मूद परफॉर्मेंस देगा। 

Rovio ने Rovio Classics: Angry Birds की रिलीज को अपनी ऑफिशिअल वेबसाइट पर घोषित किया है। यह पुराने गेम का पूरा रीमेक है जिसे यूनिटी इंजन पर बनाया गया है। डेवलपर्स ने 390 से ज्यादा लेवल के साथ गेम के सभी आठ ओरिजनल चैप्टर्स को लाकर क्लासिक 2012 के अनुभव को ज्यों का त्यों बनाए रखने की कोशिश की है। इसके रोस्टर में 2012 वाले वर्जन के सभी क्लासिक कैरेक्टर मिलते हैं जिसमें ईस्टर एग्स भी शामिल हैं। रोस्टर में माइटी ईगल को फ्री में जोड़ा गया है, जो कि ओरिजनल वर्जन में इन-ऐप पर्चेज के माध्यम से मिलता था। 
Advertisement

Rovio ने जो इसके रीमेक के लिए 2012 का वर्जन चुना है उसके लिए इसके फैन्स को श्रेय जाता है। कंपनी ने 2019 में ओरिजनल एंग्री बर्ड्स को ऐप स्टोर्स में से हटा दिया था। उसके बाद गेम के फैन्स ने #BringBack2012 अभियान चलाया जो कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड हुआ। फैन्स की इच्छा पर ध्यान देते हुए Rovio के सीईओ एलेक्स पेलेटियर नॉर्मंड ने कहा, एंग्री बर्ड्स ने बहुत से लोगों के दिलों को छुआ है और मोबाइल गेमिंग में यह बड़े पैमाने पर मौजूद रहा है। फैन्स की गुहार सुनने के बाद, हमें बस एंग्री बर्ड्स को वापस लाने का एक तरीका खोजना था।"

जैसा कि पहले बताया गया है, Rovio Classics: Angry Birds को App Store से 89 रुपये और Google Play से 85 रुपये में खरीदा जा सकता है। गेम में माइक्रोट्रांजैक्शन फीचर नहीं है और विज्ञापन भी नहीं दिए गए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.