भारत में लॉन्च हुई Amazon Prime Gaming सर्विस, फ्री मिल रहे हैं जबरदस्त गेम्स, ऐसे उठाएं फायदा

Amazon ने अपनी भारत की वेबसाइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट बनाई है, जिसमें मुफ्त पीसी गेम और इन-गेम कंटेंट क्लेम करने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 17:01 IST
ख़ास बातें
  • COD: Warzone 2, FIFA 23, League of Legends में मिलेगा फ्री इन-गेम कंटेंट
  • Banners of Ruin, Doors: Paradox और Quake सहित 8 गेम्स फ्री मिलेंगे
  • Amazon Prime Gaming के लिए अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा

Amazon Prime Gaming के लिए अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा

पीसी के लिए Amazon Prime Gaming सर्विस भारत में लाइव हो गई है, जो यूजर्स को हर महीने मुफ्त PC गेम्स का एक्सेस देगी। सब्सक्रिप्शन-आधारित गेमिंग सर्विस Amazon Prime प्लान के साथ आती है। दिसंबर के महीने के लिए, प्राइम गेमिंग यूजर्स को Brothers: A Tale of Two Sons, Banners of Ruin, Doors: Paradox और Quake सहित कुल आठ गेम टाइटल का फ्री एक्सेस मिलेगा। देश में प्राइम मेंबर्स को अमेजन प्राइम अकाउंट से साइन इन करने पर Call of Duty: Warzone 2.0, FIFA 23, League of Legends, Destiny 2 जैसे टाइटल्स के लिए इन-गेम कंटेंट भी फ्री मिलेगा। भारत में अमेजन प्राइम मेंबर मई 2020 से मुफ्त प्राइम गेमिंग मोबाइल गेम कंटेंट का लाभ उठा रहे थे और अब ऐसी सुविधा PC गेमर्स को भी मिलेगी।
 

Prime Gaming India PC launch

Amazon ने अपनी भारत की वेबसाइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट बनाई है, जिसमें मुफ्त पीसी गेम और इन-गेम कंटेंट क्लेम करने के लिए उपलब्ध है। गेमिंग सर्विस अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री है। सर्विस का लाभ उठाने के लिए, यूजर्स प्राइम गेमिंग वेबसाइट पर अपनी लॉग-इन डिटेल्स के साथ साइन इन कर सकते हैं।
Advertisement

यूजर्स को कुछ टाइटल्स को चलाने के लिए अपने Windows PC पर Amazon Games ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा, गेमर्स को चुनिंदा गेम और इन-गेम कंटेंट का दावा करने के लिए अन्य अकाउंट - जैसे EA, Epic Games और Activision को लिंक करना पड़ सकता है।
 

Prime Gaming India PC — free games in December 2022

प्राइम गेमिंग हर महीने अमेजन प्राइम यूजर्स को मुफ्त पीसी गेम ऑफर करता है। दिसंबर 2022 के गेम्स की सूची में Banners of Ruin, Desert Child, Doors: Paradox, Rose Riddle 2: Werewolf Shadow, Quake, Spinch और The Amazing American Circus शामिल हैं।
Advertisement

इनके अलावा, अमेज़न प्राइम गेमिंग Apex Legends, Battlefield 2042, Madden 23, FIFA 23, League of Legends: Wild Rift, Call of Duty: Warzone 2.0 और Modern Warfare 2 और Rogue Company के लिए इन-गेम कंटेंट फ्री में प्रदान करता है।

जैसा कि बताया गया है, Amazon Prime Gaming के लिए अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा। मेंबरशिप-आधारित सर्विस भारत में 179 प्रति माहल और 459 प्रति तिमाही और 1,499 साल के हिसाब से उपलब्ध है। नए यूजर्स के लिए 30 दिनों का निःशुल्क ट्रायल भी है। प्राइम मेंबर्स को Prime Video, Prime Music का एक्सेस भी मिलता है और साथ ही Amazon.in पर फ्री शिपिंग और कुछ सेल के लिए अर्ली एक्सेस जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
    • Good
    • Portal is a fun, powerful creation tool
    • Gameplay stays true to original
    • Graphics are smooth and crisp
    • Older titles shine after being remastered
    • Bad
    • 128-player lobbies create chaos
    • All-Out Warfare is too much for newbies
    • Hazard Zone doesn't work (for now)
    • Specialists don't feel special
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    Genre

    Shooter

    Platform

    PlayStation 4 (PS4), PlayStation 5 (PS5), Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

    Modes

    Multiplayer

    Series

    Battlefield

    PEGI Rating

    18+
    ख़बरें
    रिव्यू
    • OpenCritic
    • MetaCritic
    • Good
    • Better, more equipped AI (new-gen only)
    • Cross-platform play
    • PC on par with new-gen
    • Volta, Pro Clubs progression merged
    • Allows five substitutions
    • Bad
    • Impossible long shots, curlers
    • Cross-play is frustratingly limited
    • Women?s teams can?t play men?s
    • No women players in FUT
    • FUT pay-to-win behaviour ignored
    • Power Shot feels arcade-y
    • New corners, penalties unintuitive
    • FUT Moments brings third FUT currency
    • Playable Highlights are a joke
    • Five substitutions not allowed in Online Friendlies
     
    मुख्य स्पेसिफिकेशन

    Genre

    Sports

    Platform

    Nintendo Switch, PlayStation 4 (PS4), PlayStation 5 (PS5), Stadia, Xbox One, Xbox Series S/X, PC: Windows

    मोड्स

    Single-player

    सीरीज

    FIFA

    PEGI Rating

    3+
    ख़बरें

    लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

    ये भी पढ़े: , Amazon Prime Gaming, Amazon Prime Gaming India

    नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

    Advertisement
    Popular Brands
    #ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
    1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
    2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
    3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
    5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
    6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
    7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    #ताज़ा ख़बरें
    1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
    2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
    3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
    4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
    6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
    7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
    9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
    10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
    Download Our Apps
    Available in Hindi
    © Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.