Ved Box Office Collection : रितेश-जेनेलिया की जोड़ी देखने सिनेमाघरों में ‘टूट’ रहे दर्शक

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फ‍िल्‍म वेड के दूसरे वीकेंड कलेक्शन की जानकारी शेयर की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 21:07 IST
ख़ास बातें
  • तेलेगु फ‍िल्‍म ‘माजिली’ का रीमेक है वेड
  • 11 दिन बाद भी अच्‍छा कलेक्‍शन कर रही वेड
  • अबतक 33 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाए वेड ने

वेड, जेनेलिया की पहली मराठी फ‍िल्‍म भी है। जेनेलिया इसकी प्रोड्यूसर हैं और रितेश इस फ‍िल्‍म के जरिए निर्देश‍क के रूप में सामने आए हैं।

साल 2019 में आई तेलेगु फ‍िल्‍म ‘माजिली' के मराठी रीमेक ‘वेड' (Ved) ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जो सफलता चूमी है, उसने फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को चौंकने पर मजबूर कर दिया है। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म अपनी रिलीज के 11 दिन बाद भी अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। दिलचस्‍प बात यह है कि इस फ‍िल्‍म ने पहले वीकेंड के मुकाबले दूसरे वीकेंड में ज्‍यादा कमाई की है। जाहिर तौर पर यह फ‍िल्‍म को मिले पॉजिटिव रेस्‍पॉन्‍स का नतीजा है।   

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रिलीज के 11वें दिन वेड ने 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। मराठी फ‍िल्‍म के लिहाज से यह कलेक्‍शन अच्‍छा कहा जाना चाहिए। फिल्म का कुल कलेक्शन 33 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। 
 

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फ‍िल्‍म वेड के दूसरे वीकेंड कलेक्शन की जानकारी शेयर की है। उन्‍होंने बताया है कि वेड ने सेकंड वीकेंड में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फ‍िल्‍म ने दूसरे वीकेंड में 12.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले वीकेंड में इस फ‍िल्‍म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। तरण के आंकड़े बताते हैं कि वेड ने पहले वीकेंड के मुकाबले दूसरे वीकेंड में ज्‍यादा कलेक्‍शन किया है। 
Advertisement

तरण ने बताया कि दूसरे वीकेंड में वेड ने शुक्रवार को 2.52 करोड़, शनिवार को 4.53 करोड़ और रविवार को 5.70 करोड़ रुपये कमाए। यह फ‍िल्‍म अबतक 33.42 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर चुकी है। वेड को लेकर लोगों का रोमांच रितेश और जेनेलिया की जोड़ी भी है। सलमान खान की इस फ‍िल्‍म में मौजूदगी ने भी लोगों को टिकट खिड़की पर आकर्षित किया है। हालांकि वह सिर्फ कैमियो भूमिका में हैं। 

वेड, जेनेलिया की पहली मराठी फ‍िल्‍म भी है। जेनेलिया इसकी प्रोड्यूसर हैं और रितेश इस फ‍िल्‍म के जरिए निर्देश‍क के रूप में सामने आए हैं। वेड के जरिए मराठी फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री में अपने पदार्पण पर जेनेलिया ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा था कि इतनी सारी भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा बनने और सबका प्यार पाने का चांस मिला है। महाराष्ट्र में पैदा होने की वजह से मेरा दिल कई साल से मराठी में एक फिल्म करने के लिए तरस रहा था। मुझे उम्मीद थी कि एक ऐसी स्क्रिप्ट होगी जिसे मैं हां कह सकती हूं और यही हुआ- मेरी पहली मराठी फिल्म। मैं 10 साल बाद अभिनय में वापसी कर रही हूं और एक सपने का हिस्सा बन रही हूं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.