Bigg Boss 19 में AI डॉल Habubu का जलवा! क्या यह बदल देगी रियलिटी शो की दुनिया?

Bigg Boss 19 इस साल अगस्त में फिर से शुरू होने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Bigg Boss 19 इस साल अगस्त में फिर से शुरू होने की तैयारी कर रहा है।
  • इस बार AI का कमाल भी बिग बॉस 19 में नजर आएगा
  • यूएई की वायरल डॉल Habubu बिगबॉस 19 में नजर आने वाली है।

Bigg Boss 19 AI Doll Habubu: एआई डॉल रियलिटी शो में एंट्री करने जा रही है।

Photo Credit: Youtube/IFCM Official

Bigg Boss 19 इस साल अगस्त में फिर से शुरू होने की तैयारी कर रहा है। इस बार AI का कमाल भी बिगबॉस में नजर आएगा। दरअसल रिपोर्ट के अनुसार, यूएई की वायरल डॉल Habubu बिगबॉस 19 में नजर आने वाली है। जहां पिछले सीजन में गधाराज एक गधा नजर आया था और अब टीवी शो के इतिहास में पहली बार एआई कंटेस्टेंट आने वाला है। AI डॉल कथित तौर पर बिगबॉस के आगामी सीजन में शामिल होने वाले 17 कंटेस्टेंट में से एक होगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक्स पर BiggBoss24*7 ने साझा किया कि "Bigg Boss 19 भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आया है! यूएई की पहली इंटरेक्टिव अमीराती रोबोट डॉल UAE का स्वागत करें और यह बिग बॉस के घर में एंट्री करने जा रही है।" एक्स पर दावा किया कि "ड्रामा क्वीन और जिम ब्रो को इस बार भूल जाइए। कंटेस्टेंट में गुलाबी लहंगा पहने हुए AI पावर्ड डॉल शामिल है, जिसके पास बड़ी आंखें और बहुत बड़े सरप्राइज हैं!"
 
आपको बता दें कि कथित तौर पर Habubu हिंदी समेत 7 भाषाएं बोल सकती है। यह गाना गा सकती है, खाना बना सकती है, सफाई कर सकती है और मार-पीट भी कर सकती है। Habubu अपने अनोखे मानव जैसे फीचर्स, इमोशनल इंटेलीजेंस और सटीक और सार्थक बात करने वाली क्षमता के साथ ऑनलाइन वायरल हुई। इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर कल्चरल मैनेजमेंट के अनुसार, Habubu का AI एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है जो उसे इमोशन का जवाब देने, घरेलू काम में मदद करने और सोशल सेटिंग्स के हिसाब से फिट बनाता है।

हालांकि, अभी तक Habubuu की ऑफिशियल एंट्री पर कोई जवाब नहीं आया है। एआई डॉल अगस्त में शुरू होने वाले शो में नजर आती है या नहीं इसका खुलासा जल्द ही होगा। बिग बॉस 19 को सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाएगा। हर सीजन में यह शो खुद को नए रूप में लेकर आने के लिए जाना जाता है। सीजन 19 की थीम, जिसका टाइटल कथित तौर पर "रिवाइंड" है, जिसमें पिछले सीजन की याद आएगी। पिछले सीजन में नजर आए गधाराज के चलते भी काफी विवाद हुआ था, जिसमें PFA और Peta ने आपत्ति जताई थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.