पाकिस्तान की सबसे ज्यादा 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म The Legend of Maula Jatt आई करण जौहर को पसंद, डायरेक्टर को फोन पर कही ये बात

पाकिस्तानी एक्ट्रेस गौहर राशीद ने इस बात का खुलासा किया कि भारत के मशहूर फिल्म प्रड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर ने द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट फिल्म देखने के बाद बिलाल लाशारी को कॉल किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 21:43 IST
ख़ास बातें
  • पाकिस्तानी एक्ट्रेस गौहर राशीद ने किया खुलासा
  • लीजेंड ऑफ मौला जट्ट फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ का कलेक्शन किया
  • फिल्म में फवाद खान लीड रोल में हैं।

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट फिल्म की दुनियाभर में तारीफ हुई है।

पाकिस्‍तानी की सबसे चर्चित फ‍िल्‍म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' (The Legend of Maula Jatt) ने दुनियाभर में रिकॉर्ड कमाई की है। फिल्म के लिए डायरेक्टर और स्टारकास्ट की जमकर तरीफ भी हो रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म पाकिस्तानी रुपये में 200 करोड़ को पार कर चुकी है। अब खबर है कि भारतीय फिल्म मेकर करण जौहर ने भी यह फिल्म देखी है। फिल्म देखने के बाद करण जौहर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' के डायरेक्टर बिलाल लाशारी को खास तरीके से बधाई दी। 

फ‍िल्‍म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' पाकिस्तान की अब तक की सबसे महंगी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की दुनियाभर में तारीफ हुई है। अब फिल्म की तारीफ करने वालों में में करण जौहर भी शामिल हो गए हैं। ए एस पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर ने द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट देखने के बाद फिल्म के डायरेक्टर को बधाई देने के लिए फोन पर बात की। वहीं, पाकिस्तानी आवाम भी इस बात से काफी खुश है कि करण जौहर जैसी हस्ती ने फिल्म की तारीफ की है।

बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस गौहर राशीद ने इस बात का खुलासा किया कि भारत के मशहूर फिल्म प्रड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर ने द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट फिल्म देखने के बाद बिलाल लाशारी को कॉल किया। गौहर राशीद ने कहा कि यह देश के लिए और फिल्म की टीम के लिए गर्व की बात है। किसी पड़ोसी देश के इतने बड़े फिल्म मेकर का पाकिस्तान की फिल्म की तारीफ करना अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। गौहर ने कहा कि यह फिल्म पाकिस्तानी संस्कृति को दर्शाती है, ऐसे में पड़ोसी देश के इतने बड़े फिल्म डायरेक्टर द्वारा फिल्म की तारीफ करना किसी मील के पत्थर से कम नहीं है। वहीं, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि करण जौहर ने यह फिल्म फवाद खान के लिए देखी है। 

फवाद खान कई भारतीय फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 'खूबसूरत', 'कूपर एंड सन्स' जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है। कपूर एंड सन्स में उनके अभिनय को काफी तारीफ भी मिली थी। द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट फिल्म में फवाद खान, माहिरा खान और हमजा अली अब्बासी, हुमैमा मलिक, अली अजमत, फारिस शैफी और गौहर राशीद जैसे कलाकार हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.