'रामसेतु' के सामने कमजोर पड़ी 'थैंक गॉड', पहले दिन किया इतना कलेक्शन

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने भले ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया हो, लेकिन फिल्म 25 अक्टूबर को ही रिलीज हुई रामसेतु से पीछे होती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2022 09:57 IST
ख़ास बातें
  • थैंक गॉड एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है।
  • थैंकगॉड फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन औसत बताया जा रहा है।
  • बड़े स्टार्स के होते हुए भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई।

Thank God फिल्म 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी बताई गई है।

थैंक गॉड फिल्म (Thank God) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है। जिस तरह का रेस्पॉन्स फिल्म के ट्रेलर को मिला था, कुछ वैसा ही प्यार दर्शक इस फिल्म को भी दे रहे हैं। अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया है। ट्रेड ऐनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म की ओपनिंग शानदार रही है। लेकिन फिल्म को अक्षय कुमार की 'रामसेतु' से न केवल कड़ी टक्कर मिल रही है, बल्कि थैंक गॉड से रामसेतु आगे भी दिख रही है। 

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने भले ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया हो, लेकिन फिल्म 25 अक्टूबर को ही रिलीज हुई रामसेतु से पीछे होती नजर आ रही है। थैंक गॉड के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन 10 से 12 करोड़ रुपये कमाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने 8 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की है। इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई रामसेतु ने थैंक गॉड के कलेक्शन को काफी प्रभावित किया है। जहां तक फिल्म के रिव्यू की बात है तो क्रिटिक्स ने इसे औसत फिल्म ही कहा है। 

थैंकगॉड फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन औसत बताया जा रहा है। इसे एडवांस बुकिंग से भी ज्यादा कमाई नहीं हुई है, जबकि रामसेतु ने एडवांस बुकिंग से भी अच्छा कलेक्शन किया है। थियेरटर्स में दर्शकों की संख्या की बात करें तो इस मामले में भी रामसेतु आगे है। रामसेतु को देखने आने वाले दर्शकों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद ही थैंक गॉड को कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिल्म का प्रमोशन भी काफी किया गया था लेकिन उसका असर फिल्म के कलेक्शन पर नहीं दिखाई दिया। 

थैंक गॉड फिल्म 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। लेकिन इसका कॉन्सेप्ट दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आया लगता है। पहले दिन किया औसत कलेक्शन बता रहा है कि चित्रगुप्त और यमदूत के किरदारों को लेकर नए अंदाज में बनी यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में बहुत ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई है। 
Advertisement

थैंक गॉड फिल्म की कहानी
थैंक गॉड एक फैमिली एंटरटेनर है जिसमें लीड रोल में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। सिद्धार्थ का कैरेक्टर एक बिजनेसमैन अयान का है, जो पैसे से बहुत प्यार करता है। फिर कुछ ऐसा होता है कि अयान का बिजनेस ठप पड़ जाता है और वह भारी कर्जदार हो जाता है। यहां तक कि उसे अपने घर को बेचने की नौबत आ जाती है। इस बीच अयान का एक्सीडेंट हो जाता है और वह अपने आपको यमलोक में पाता है। यहां उसकी मुलाकात चित्रगुप्त से होती है। वह अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाता है तो अजय देवगन कहते हैं कि इसे अमेजन प्राइम के जमाने में दूरदर्शन देखना है। ऐसे ही कुछ गुदगुदाते डायलॉग्स के साथ फिल्म आगे बढ़ती है। क्या अयान जिन्दगी और मौत के खेल के बीच चित्रगुप्त के दिए टास्क पूरा कर पाता है, यही फिल्म की कहानी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.