Thank God: वीकेंड में भी फेल हो गई अजय देवगन स्टारर फिल्म, जानें छठे दिन की कमाई

Thank God मूवी दिवाली के मौके पर, यानी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2022 15:42 IST
ख़ास बातें
  • अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म है Thank God
  • दिवाली के मौके पर, यानी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
  • रविवार को फिल्म ने छठे दिन में कदम रखा, और 4 करोड़ रुपये की कमाई की

रिलीज के दूसरे दिन (बुधवार, 26 अक्टूबर) Thank God ने 6.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी

अजय देवगन (Ajay Devgn), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' (Thank God) बॉक्स ऑफिस में रिकवरी के आसार बहुत कम हो गए हैं, क्योंकि फिल्म अपनी रिलीज के छठे दिन भी अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही। फिल्म के रिलीज के छठे दिन के कलेक्शन की जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि फिल्म के लिए पूरा वीकेंड ही खराब रहा। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उसके बाद से इसकी कमाई लगातार गिर रही थी। निश्चित तौर पर, मेकर्स को रविवार को रिकवरी की उम्मीद होगी, लेकिन इस दिन भी कमाई का आंकड़ा सीमित रहा।

Thank God मूवी दिवाली के मौके पर, यानी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रविवार को फिल्म ने छठे दिन में कदम रखा, और 4 करोड़ रुपये की कमाई की। बता दें, फिल्म ने पहले दिन, यानी मंगलवार को, 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद, ऐसा लग रहा था कि फिल्म को लोगों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई।
 

रिलीज के दूसरे दिन (बुधवार, 26 अक्टूबर) फिल्म ने 6.00 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद, तीसरे दिन की कमाई 4.15 करोड़ रुपये रही और चौथे दिन की कमाई 3.30 करोड़ रुपये रिकॉर्ड की गई। वीकेंड की शुरुआत के साथ मूवी की कमाई में रिकवरी की उम्मीद थी, लेकिन पाचंवे दिन फिल्म ने 3.70 करोड़ रुपये कमाए। 

रविवार तक, Thank God ने कुल 29.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। निश्चित तौर पर, फिल्म के लिए वीकडेज में कमाई करना और भी कठिन रहेगा।
Advertisement

अजय देवगन के अलावा फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह भी हैं। फिल्म में नोरा फतेही का एक आइटम सॉन्ग भी है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और गाना सबकी जुबान पर चढ़ गया। बावजूद इसके फिल्म हिट नहीं हो सकी।
Advertisement

थैंक गॉड एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें लीड रोल में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। सिद्धार्थ का कैरेक्टर एक बिजनेसमैन अयान का है, जो पैसे से बहुत प्यार करता है। फिर कुछ ऐसा होता है कि अयान का बिजनेस ठप पड़ जाता है और वह भारी कर्जदार हो जाता है। यहां तक कि उसे अपने घर को बेचने की नौबत आ जाती है। इस बीच अयान का एक्सीडेंट हो जाता है और वह अपने आपको यमलोक में पाता है। यहां उसकी मुलाकात चित्रगुप्त से होती है। वह अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाता है तो अजय देवगन कहते हैं कि इसे अमेजन प्राइम के जमाने में दूरदर्शन देखना है। ऐसे ही कुछ गुदगुदाते डायलॉग्स के साथ फिल्म आगे बढ़ती है। क्या अयान जिन्दगी और मौत के खेल के बीच चित्रगुप्त के दिए टास्क पूरा कर पाता है, यही फिल्म की कहानी है। थैंक गॉड की लागत की बात करें यह फिल्म 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.