Jee Karda OTT Release Date: तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज 'Jee Karda' इस OTT पर 15 जून को होगी रिलीज

तमन्ना भाटिया इससे पहले फिल्म 'Plan A Plan B' में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जून 2023 21:06 IST
ख़ास बातें
  • ‘जी करदा‘ (Jee Karda) को Prime Video रिलीज घोषित कर दिया गया है।
  • सीरीज को 8 एपिसोड में रिलीज किया जाएगा।
  • तमन्ना भाटिया इससे पहले फिल्म 'Plan A Plan B' में नजर आ चुकी हैं।

जी करदा (Jee Karda) को मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है।

Photo Credit: Twitter/Prime Video IN

बॉलीवुड की जानी मानीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) अपकमिंग वेब सीरीज ‘जी करदा‘ (Jee Karda) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है जिसके लिए तारीख तय हो गई है। फिल्म को Prime Video पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज में बचपन के दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। यह एक रोमांस ड्रामा फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि बचपन से लेकर बड़े होने तक ये दोस्त किस तरह से जिंदगी के अलग अलग पहलुओं से परिचित होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि सीरीज को आप कब देख पाएंगे और इसमें कौन कौन से स्टार नजर आने वाले हैं। 

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की ‘जी करदा‘ (Jee Karda) को Prime Video रिलीज घोषित कर दिया गया है। फिल्म को दर्शकों के लिए 15 जून से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसमें बचपन के 7 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। जो कि काफी दिलचस्प बताई जा रही है। ये दोस्त बचपन में सोचते हैं कि जब वे जिंदगी के आधे पड़ाव यानि कि लगभग 30 साल की उम्र को पार कर रहे होंगे तो उनकी जिंदगी बेहद हसीन, प्यार से भरी होगी जैसा कि उन्होंने सपना देखा है। लेकिन जिंदगी की परेशानियों से जब उनका सामना होता है तो उनका तजुरबा जिंदगी के साथ एकदम से अलग निकल कर आता है।  

Advertisement
जी करदा (Jee Karda) को मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है। इसे अरुणिमा शर्मा ने निर्देशित किया है और फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। जिसमें उनका सहयोग अब्बास दलाल ने भी किया है। सीरीज को 8 एपिसोड में रिलीज किया जाएगा। तमन्ना भाटिया के अलावा इसमें आपको आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, संवेदना सुवालका, सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर का अभिनय भी देखने को मिलेगा। 

तमन्ना भाटिया इससे पहले फिल्म 'Plan A Plan B' में नजर आ चुकी हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। इसमें रितेश देशमुख, तमन्ना भाटिया, कुशा कपिला और पूनम ढिल्लों मेन रोल में हैं। फिल्म की कहानी में तमन्ना एक मैच मेकर बनी हैं। उनकी मुलाकात एक डिवोर्स लॉयर से होती है जिसके बाद कहानी में कई रोचक मोड़ आते हैं। फिल्म को 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था। इसे आप Netflix पर देख सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.