Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : क्‍या दयाबेन को कैंसर हो गया? ‘जेठालाल’ ने बताया सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : क्‍या वाकई दिशा वकानी गले के कैंसर से जूझ रही हैं। इस जानकारी पर दिलीप जोशी यानी जेठालाल ने रिएक्‍शन दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 21:21 IST
ख़ास बातें
  • दिशा वकानी को कैंसर होने की खबरें इंडस्‍ट्री में तैर रही हैं
  • हालांकि दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल ने इसे अफवाह बताया है
  • तारक मेहता में जल्‍द वापसी कर सकती हैं दिशा वकानी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : दिलीप जोशी का कहना है कि यह सब अफवाह है।

सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की चहेती किरदार दयाबेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। जो जानकारी सामने आई है, उसने दिशा वकानी के फैंस को चिंता में डाल दिया है। कहा जा रहा है कि दिशा के गले में कैंसर हो गया है। इसकी वजह उनकी आवाज को बताया जा रहा है, जिसने उन्‍हें घर-घर में मशहूर बना दिया। दिशा अपनी शादी के बाद से ही शो से दूर हैं, लेकिन मेकर्स उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स को उम्‍मीद है कि वह दिशा को मना लेंगे और जल्‍द शो में दयाबेन के तौर पर उनकी वापसी हो जाएगी। हालांकि नई जानकारी ने फैंस को इस टेंशन में डाल दिया है कि दिशा शो में लौटेंगी या नहीं। क्‍या वाकई दिशा वकानी गले के कैंसर से जूझ रही हैं। इस जानकारी पर दिलीप जोशी यानी जेठालाल ने रिएक्‍शन दिया है। आइए जानते हैं उन्‍होंने क्‍या कहा।   

बताया जाता है कि दिशा वकानी को गले में काफी परेशानी हो रही थी। यह तो सभी जानते हैं कि तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा में काम करने के लिए दिशा को अपनी आवाज को बदलना पड़ता था। आवाज बदलकर उन्‍हें 10 से 12 घंटे शूटिंग करनी होती थी। हालांकि दिशा ने कई बार यह कहा था कि आवाज बदलने से उन्‍हें कभी कोई परेशानी महसूस नहीं हुई।  
Advertisement

साल 2017 में शादी के बाद दिशा ने शो से ब्रेक ले लिया था। वह दो बच्‍चों की मां बन चुकी हैं और परिवार के साथ जिंदगी ब‍िता रही हैं। इस बीच शो उसी पॉपुलैरिटी के साथ आगे बढ़  रहा है, लेकिन दयाबेन की जगह अबतक कोई नहीं ले पाया है। हाल में खबर आई थी कि मेकर्स अब दयाबेन को फ‍िर से शो में लाना चाहते हैं और किरदार निभाने के लिए दिशा वकानी से बात चल रही है। मेकर्स ने तो यहां तक कहा है कि दयाबेन की भूमिका के लिए दिशा के साथ बात नहीं बन पाई, तो वह उन्‍हें रिप्‍लेस भी कर सकते हैं। 

फैंस यह मानकर चल रहे थे कि दिशा इस शो में जरूर वापसी करेंगे, लेकिन उनके गले में कैंसर की जानकारी ने सभी को चिंता में डाल दिया है। इस मामले में जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने बड़ी जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा है कि यह सब अफवाह है। दिलीप जोशी ने बताया कि उनके पास इस बात को लेकर कई कॉल्‍स और मैसेज आ रहे हैं। यह एक अजीबोगरीब न्‍यूज है, जिसे बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। दिलीप जोशी यह कन्‍फर्म कर चुके हैं कि दिशा पूरी तरह से ठीक हैं। ऐसे में फैंस को उम्‍मीद करनी चाहिए कि शो में उनकी वापसी हो सकती है। उम्‍मीद है कि नवंबर से दर्शक एक बार फ‍िर दयाबेन के किरदार में दिशा को शो में देख पाएंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.