• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • सुशांत सिंह राजपूत की फ‍िल्‍म Dhoni फ‍िर से हो रही रिलीज, इस दिन आएगी सिनेमाघरों में

सुशांत सिंह राजपूत की फ‍िल्‍म Dhoni फ‍िर से हो रही रिलीज, इस दिन आएगी सिनेमाघरों में

Sushant Singh Rajput : नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फ‍िल्‍म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के जीवन पर आधारित है।

सुशांत सिंह राजपूत की फ‍िल्‍म Dhoni फ‍िर से हो रही रिलीज, इस दिन आएगी सिनेमाघरों में

Photo Credit: @starstudios_

फ‍िल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, कियारा आडवाणी, अनुपम खेर, भूमिका चावला और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार मुख्‍य भूमिकाओं में नजर आए थे।

ख़ास बातें
  • स्‍टार स्‍टूड‍ियोज ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • 12 मई को यह फ‍िल्‍म दोबारा रिलीज की जाएगी
  • सुशांत के करियर की बेस्‍ट फ‍िल्‍म में एक है 'धोनी'
विज्ञापन
दिवंगत बॉलीवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को आज भी उनके फैंस याद करते हैं। जब भी सुशांत की फ‍िल्‍मों का जिक्र होता है, तो ‘धोनी' फ‍िल्‍म का नाम सबसे ऊपर आता है। एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (M.S. Dhoni: The Untold Story) साल 2016 में रिलीज हुई थी। फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर कमाई की थी। यह फ‍िल्‍म एक बार फ‍िर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। स्‍टार स्‍टूडियोज ने एक ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है। 

स्‍टार स्‍टूडियोज के मुताबिक, धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फ‍िल्‍म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के जीवन पर आधारित है। फ‍िल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा पटानी, कियारा आडवाणी, अनुपम खेर, भूमिका चावला और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार मुख्‍य भूमिकाओं में नजर आए थे। 
 

धोनी फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर कमाई की थी। आंकड़ों पर भरोसा किया जाए, तो फ‍िल्‍म ने 200 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया था। इस फ‍िल्‍म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज, इंस्पायर्ड एंटरटेनमेंट और फ्राइडे फिल्मवर्क्स ने प्रोड्यूस किया था। यह फ‍िल्‍म सुशांत स‍िंह राजपूत के करियर के लिए मील का पत्‍थर साबित हुई थी। फ‍िल्‍म का दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज होना सुशांत के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। 

14 जून 2020 को महज 34 साल की उम्र में सुशांत की मौत हो गई थी। मौत की वजह आत्‍महत्‍या बताई गई, लेकिन उस पर काफी विवाद हुआ। जीटीवी के शो ‘पवित्र रिश्‍ता' से दुनियाभर में पहचाने गए सुशांत ने अपने फ‍िल्‍मी कर‍ियर की शुरुआत फ‍िल्‍म ‘काई पो छे!' से की थी। फ‍िल्‍म को दर्शकों ने पसंद किया था। सुशांत को छिछोरे, डिटेक्‍टिव ब्‍योमकेश बख्‍शी और केदारनाथ में उनकी भूमिकाओं के लिए भी याद किया जाता है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 6 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग 
  2. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  3. Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
  4. अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
  5. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  6. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस
  8. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
  9. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
  10. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »