The Kerala Story : द केरला स्‍टोरी पर बैन लगाने वाली पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोट‍िस

The Kerala Story : मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में फिल्म पर बैन क्‍यों है। यह फ‍िल्‍म देश के बाकी राज्‍यों में दिखाई जा रही है और वहां कुछ भी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 मई 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • “द केरला स्‍टोरी” पर विवाद जारी है
  • शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई
  • कोर्ट ने पश्चिम बंंगाल सरकार को जारी किया नोटिस

The Kerala Story : चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को नोटिस जारी किया है।

सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फ‍िल्‍म “द केरला स्‍टोरी” (The Kerala Story) पर‍ विवाद जारी है। फ‍िल्‍म रिलीज होने के फौरन बाद पश्चिम बंगाल ने राज्‍य में “द केरला स्‍टोरी” के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था। बैन के खिलाफ मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत ने जानना चाहा कि आखिर पश्चिम बंगाल में फ‍िल्‍म पर प्रतिबंध लगाने का तर्क क्‍या है।  मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में फिल्म पर बैन क्‍यों है। यह फ‍िल्‍म देश के बाकी राज्‍यों में दिखाई जा रही है और वहां कुछ भी नहीं हुआ है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को नोटिस जारी किया है। तमिलनाडु की सरकार ने फ‍िल्‍म पर बैन नहीं लगाया है। वहां थिएटर मालिकों ने फ‍िल्‍म ना दिखाने का फैसला किया है, क्‍योंकि कानून-व्‍यवस्‍था में मुश्किल आ सकती है। इस पर फ‍िल्‍म के मेकर्स ने कोर्ट में दावा किया कि तम‍िलनाडु में भी एक "वास्तविक प्रतिबंध" था।
Advertisement

सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक सिंघवी पेश हुए। उन्‍होंने खुफिया सूचनाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि कानून और व्यवस्था की समस्या हो सकती है। कोर्ट ने तमिलनाडु में फिल्म की स्क्रीनिंग करने वाले सिनेमाघरों को दी गई सुरक्षा के बारे में भी जानना चाहा। कोर्ट ने कहा कि जब सिनेमाघरों पर हमला होता है, तो सरकार इसे अनदेखा नहीं कर सकती। मामले में अगली सुनवाई 17 मई बुधवार को होगी। 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘द केरला स्‍टोरी' पर बैन लगाते हुए कहा था कि राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, घृणा या हिंसा की किसी भी घटना से बचने के लिए उसने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। निर्देशक सुदीप्तो सेन की यह फ‍िल्‍म विवादों में है। सबसे बड़ी बहस इस बात पर है कि केरल में 32 हजार महिलाओं को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद वो आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गईं। फ‍िल्‍म का विरोध कर रहे संगठन और लोग इस आंकड़े को झूठा बता रहे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.