Stree 2 Collection : 7 दिनों में Rs 400 करोड़ के पार पहुंची ‘स्‍त्री 2’ की कमाई, जानें आंकड़े

Stree 2 Collection : अमर कौशिक निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 15 अगस्‍त से सिनेमाघरों में आई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 13:23 IST
ख़ास बातें
  • स्‍त्री 2 की कमाई 7 दिनों में 400 करोड़ पार
  • दुनियाभर के बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पसंद कर रहे दर्शक
  • 15 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फ‍िल्‍म

फ‍िल्‍म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं।

Photo Credit: @MaddockFilms

Stree 2 Collection Worldwide : साल 2024 की अबतक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ब्‍लॉकबस्‍टर बन चुकी स्‍त्री 2 की शानदार कमाई वीकडेज में भी जारी है। अपनी रिलीज के एक सप्‍ताह में फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की ग्रॉस कमाई करके रिकॉर्ड बना दिया है। अमर कौशिक निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 15 अगस्‍त से सिनेमाघरों (Stree 2 tickets) में आई है। समीक्षकों और दर्शकों के प्‍यार के अलावा लंबे वीकेंड ने भी टिकट खिड़‍कियों पर पैसों की बहार लौटाई है। 

फ‍िल्‍म के मेकर्स मैडॉक फ‍िल्‍म्‍स ने (Maddockfilms) एक गुरुवार को एक ट्वीट में बताया कि स्‍त्री (2) ने एक सप्‍ताह में 401 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन किया है। मेकर्स के मुताबिक, भारत में इस फ‍िल्‍म ने 342 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, जबकि विदेशों में 59 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन रहा है। बुधवार को फ‍िल्‍म ने 20.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
Advertisement
 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने बताया है कि फ‍िल्‍म गुरुवार 22 अगस्‍त को भी अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। मॉ‍र्निंग शोज में 16.62 फीसदी ऑक्‍युपेंसी दर्ज की गई है। आफ्टरनून और इवनिंग शोज में यह संख्‍या निश्चित रूप से बढ़ सकती है। 
Advertisement

फ‍िल्‍म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। यह साल 2018 में आई फिल्म स्त्री का दूसरा भाग है। Stree 2 में दिखाया गया है कि कैसे सरकटा अब चंदेरी के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वह स्त्री बनकर लोगों से मदद मांगता है। फिल्म में कई स्टार्स की सरप्राइज एंट्री भी आपको देखने को मिलेगी।
 

Stree 2 tickets online 

Stree 2 के टिकट्स ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन भी लिए जा सकते हैं। पेटीएम, बुक माय शो, पीवीआर आदि से टिकट बुक कराए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो मेकर्स ने फ‍िल्‍म के तीसरे भाग पर भी काम शुरू कर दिया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.