'कांतारा' के बाद साउथ फिल्म 'सरदार' का धमाल, पहुंची 100 करोड़ के पास, डायरेक्टर को गिफ्ट में मिली Fortuner, देखें फोटो

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अब तक 90 करोड़ रुपये के लगभग कमा चुकी है और जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 21:28 IST
ख़ास बातें
  • मूवी तमिलनाडू के साथ साथ अन्य राज्यों में भी अच्छा कारोबार कर रही है।
  • फिल्म अब तक 90 करोड़ रुपये के लगभग कमा चुकी है।
  • फिल्म एक थ्रिलर मूवी है जिसमें कार्थी का डबल रोल है।

सरदार के डायरेक्टर पीएस मिथ्रन को गिफ्ट में मिली कार

साउथ इंडियन सिनेमा इन दिनों रोज नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले कुछ ही महीनों में साउथ सिनेमा से कई हिट फिल्में निकली हैं। इस लिस्ट में आर आर आर (RRR), केजीएफ 2 (KGF 2), पुष्पा (Pushpa: The Rise) और कांतारा (Kantara) जैसी फिल्में हैं। अब एक और टाइटल इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है। तमिल फिल्म सरदार भी अब 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है और जल्द ही यह इस आंकड़े को पार कर लेगी। फिल्म में साउथ के एक्टर कार्थी लीड रोल में हैं और फिल्म बहुत अच्छा कारोबार कर रही है। 

तमिल फिल्म सरदार को 21 अक्टूबर को रिलीज किया गया था और फिल्म ने दो हफ्तों के भीतर ही 100 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है। डायरेक्टर और हीरो दोनों ही इस फिल्म की कामयाबी से खुश हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्माता ने डायरेक्टर पीएस मिथ्रन को एक बड़ी गाड़ी भी गिफ्ट की है। फिल्म को लक्ष्मण कुमार ने प्रड्यूस किया है और उन्होंने फिल्म की सफलता से खुश होकर पीएस मिथ्रन को टोयोटा की फॉर्च्यूनर कार गिफ्ट की है। 

फिल्म सरदार की कमाई की बात करें तो इसने तमिलनाडू के साथ साथ अन्य राज्यों में भी अच्छा कारोबार किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अब तक 90 करोड़ रुपये के लगभग कमा चुकी है और जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन यह कमाई बढ़कर 7 करोड़ हो गई। फिर चौथे दिन फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की थी। उसके बाद इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 

दरअसल फिल्म का कॉन्सेप्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म एक थ्रिलर है। इसमें लीड हीरो कार्थी का डबल रोल है। इसके अलावा खबर ये भी है कि जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल भी देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जारी है और एक इस संबंध में एक टीजर भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। 

आने वाले दिनों में सरदार के सीक्वल के बारे में मेकर्स की ओर से अन्य खुलासे भी किए जा सकते हैं। फिलहाल, सरदार की कमाई लगातार जारी है। कांतारा की तरह फिल्म की सफलता हर दिन बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि फिल्म को कौन सी नई मूवी से टक्कर मिलती है और इसका कुल कलेक्शन कहां तक पहुंचता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sardar, tamil film sardar, ps mithran, Karthi

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.