Dahaad Release Date: Amazon Prime Video पर इस दिन दहाड़ लगाएगी सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिंहा के इस ऐलान के बाद से फैंस भी उनके ओटीटी डेब्यू लेकर खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 21:12 IST
ख़ास बातें
  • 12 मई को Prime Video पर रिलीज होने जा रही है Dahaad
  • इसमें सोनाक्षी सिन्हा पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगी
  • दहाड़ के साथ सोनाक्षी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं

Dahaad में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्टर विजय वर्मा भी दिखाई देंगे

दबंग फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की अपकमिंग वेब सीरीज 'Dahaad' की रिलीज डेट सामने आ गई है। कुछ वक्त पहले सोनाक्षी सिन्हा हुमा कुरैशी के साथ फिल्म 'Double XL' में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अब फैंस को उम्मीद है कि पुलिस इंस्पेक्टर के रोल के साथ सोनाक्षी इस अपकमिंग वेब सीरीज में धमाल मचाने वाली हैं।

Amazon Prime और Sonakshi Sinha ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग वेब सीरीज Dahaad की पहली झलक पेश की है। इस वेब सीरीज के साथ सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर दहाड़ने की तैयारी में हैं। सोनाक्षी सिन्हा इसके साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। 
Advertisement
 

जैसा कि हमने बताया, दहाड़ वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगी। पहली झलक में सोनाक्षी सिन्हा एक सख्त पुलिस अफसर के अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 मई को रिलीज होने जा रही है।

सोनाक्षी सिंहा के इस ऐलान के बाद से फैंस भी उनके ओटीटी डेब्यू लेकर खासे उत्साहित हैं। इस पोस्ट पर निर्देशक जोया अख्तर ने भी हंसता हुआ इमोजी बनाकर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, "अब थप्पड़ से डर लगेगा।" वहीं, एक अन्य यूजर ने सोनाक्षी को बॉलीवुड का फीमेल सलमान भाई बता डाला।
Advertisement

इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्टर विजय वर्मा भी दिखाई देंगे। जोया अख्तर और रीमा कागती की बनाई ये वेब सीरीज भारत की पहली ऐसी वेब सीरीज है, जो बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रिलीज की गई। फरवरी में इसका प्रीमियर होने के बाद अब ये अमेजॉन पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.