Singham Again OTT : अजय देवगन की सिंघम अगेन इस दिन रिलीज हो रही ओटीटी पर!

अजय देवगन स्‍टारर सिंघम अगेन (Singham Again) सिनेमाघरों से निकलकर अब ओटीटी पर दस्‍तक देने वाली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 नवंबर 2024 14:37 IST
ख़ास बातें
  • Singham Again अगले महीने आएगी ओटीटी पर
  • 27 दिसंबर को हो सकती है प्राइम वीडियो पर रिलीज
  • अजय देवगन समेत कई सुपरस्‍टार इस फ‍िल्‍म में हैं

यह फ‍िल्‍म 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर आई थी और कार्तिक आर्यन की भूलभुलैया-3 से इसका सीधा मुकाबला हुआ था।

Photo Credit: Instagram

Singham Again OTT Release : अजय देवगन स्‍टारर सिंघम अगेन (Singham Again) सिनेमाघरों से निकलकर अब ओटीटी पर दस्‍तक देने वाली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फ‍िल्‍म को अगले महीने यानी दिसंबर में ओवर द टॉप प्‍लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। आंकड़ों पर भरोसा करें तो सिंघम अगेन अबतक 360 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाई बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कर चुकी है। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फ‍िल्‍म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर भी हैं। फ‍िल्‍म के एक्‍शन सीन्‍स की वजह से इसकी चर्चा हुई थी। 
 

Singham Again OTT Release Date ? 

रिपोर्ट्स के अनुसार यह फ‍िल्‍म ओटीटी पर 27 दिसंबर 2024 को आएगी। 
 

Singham Again किस OTT पर रिलीज होगी? 

Singham Again को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। यूजर्स को यह फ‍िल्‍म देखने के लिए प्राइम वीडियो का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लेना होगा। 

यह फ‍िल्‍म 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर आई थी और कार्तिक आर्यन की भूलभुलैया-3 से इसका सीधा मुकाबला हुआ था। 360 करोड़ रुपये कमाई के साथ इसे बॉक्‍स ऑफ‍िस पर हिट का दर्जा मिला है। इस फ‍िल्‍म में अजय देवगन ने DCP बाजीराव सिंघम का रोल प्‍ले किया है। हालांकि सिंघम तीन एक मल्‍टीस्‍टारर फ‍िल्‍म है। इसमें अक्षय कुमार, रणवी‍र सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे हैं। 

27 दिसंबर को इसकी ओटीटी रिलीज, फैंस के लिए न्‍यू ईयर गिफ्ट हो सकता है। रिपोर्टों पर भरोसा करें तो उसी दौरान भुल भुलैया-3 को भी ओटीटी पर पेश किया जा सकता है। प्राइम वीडियो पर मौजूदा रिलीज की बात करें तो वरुण धवन स्‍टारर ‘सिटाडेल' को स्‍ट्रीम किया जा सकता है। एक और पॉपुलर वेब सीरीज बंद‍िश बैंडिट्स का दूसरा सीजन 13 दिसंबर से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A6s Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
  2. Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
  3. पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
  4. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  6. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल
  8. 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
  9. Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
  10. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.