Shaitaan Box office Collection : डरा-डरा के अजय-माधवन की फ‍िल्‍म ने Rs 74 करोड़ बटोरे

Shaitaan Box office Collection : रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में फ‍िल्‍म ने 74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 मार्च 2024 15:55 IST
ख़ास बातें
  • शैतान कर रही बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी कमाई
  • अबतक 65 करोड़ से ज्‍यादा का कारोबार
  • बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है फ‍िल्‍म

रिलीज डे के दिन फ‍िल्‍म ने 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Shaitaan Box office Collection : अजय देवगन- आर. माधवन की फ‍िल्‍म शैतान (Shaitaan) बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छी कमाई कर रही है। समीक्षकों ने फ‍िल्‍म को मिली-जुली प्रतिक्रिया दी, लेकिन दर्शक फ‍िल्‍म देखने के लिए पहुंच रहे हैं। रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में फ‍िल्‍म ने 74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वीकडेज में भी फ‍िल्‍म ठीकठाक कलेक्‍शन कर रही है और इस वीकेंड 100 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर सकती है। शैतान के ट्रेलर को भी खूब पसंद किया गया था। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि Shaitaan ने 6 दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 74 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रिलीज डे के दिन फ‍िल्‍म ने 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फ‍िल्‍म ने 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को कलेक्‍शन में तेजी आई और फ‍िल्‍म ने 20.5 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार, मंगलवार को कलेक्‍शन 10 करोड़ रुपये रोजाना से नीचे दर्ज हुआ। 

फ‍िल्‍म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्‍योतिका मुख्‍य भूमिका में हैं। शैतान की कहानी एक फैमिली पर बेस्‍ड है। अजय देवगन, ज्योतिका और उनकी बेटी हैपी लाइफ जी रहे हैं। एक दिन एक अजनबी (आर माधवन) उनके घर में दाखिल होता है। वह कुछ देर रुकने की बात कहता है और जाने का नाम ही नहीं लेता। 

घर वाले जब उसे निकालना चाहते हैं, तो घर की बेटी सबको रोक लेती है। खुलासा होता है कि आर माधवन एक तांत्रिक की भूमिका में हैं। उन्‍होंने घर की बच्‍ची को अपने वश में कर लिया है। फ‍िर शुरू होता है डर और सस्‍पेंस का भयानक ‘खेल'! 
Advertisement

शैतान की मौजूदा कमाई को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फ‍िल्‍म दूसरे वीकेंड तक 100 करोड़ रुपये के क्‍लब में एंट्री कर सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.