शाहरुख खान ने ठुकराया 'कांतारा' के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म का ऑफर? रोहित शेट्टी के साथ करेंगे अगली फिल्म

खबर आग की तरह फैली थी कि शाहरुख खान को होम्ब्ले फिल्म्स ने अप्रोच किया है। लेकिन अब इस खबर को झूठी करार दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 21:02 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट कहती है कि शाहरुख ने ऑफर ठुकरा दिया है
  • शाहरुख खान होम्ब्ले स्टूडियो की किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं
  • 'पठान' नए साल में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है

एक दिन पहले यह खबर आग की तरह फैली थी कि शाहरुख खान को होम्ब्ले फिल्म्स ने अप्रोच किया है।

साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म कांतारा की सफलता की कहानी किसी से छुपी नहीं है। फिल्म ने कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। केजीएफ 2 भी इसी कैटिगरी की फिल्म साबित हुई है। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी कांतारा के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ काम करने के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं। लेकिन अब इस बारे में लेटेस्ट अपडेट कहता है कि शाहरुख ने ऑफर ठुकरा दिया है! अब वो ऐसे किसी प्रोजेक्ट में काम नहीं करने जा रहे हैं। पूरा मामला क्या है, हम आपको बताते हैं। 

शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज अब बहुत दूर नहीं रह गई है और आजकल शाहरुख इसी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन उससे भी बड़ी खलबली इस बात ने मचा रखी है कि शाहरुख खान ने कांतारा डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ हाथ मिलाया है। अब उसके अगले ही दिन आई एक रिपोर्ट कहती है कि शाहरुख ने ऑफर ठुकरा दिया है। 'केजीएफ 2' और 'कंतारा' जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में देने वाला हुम्बले स्टूडियो इस बात को नकार रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि शाहरुख खान होम्ब्ले स्टूडियो की किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इनकी अगली फिल्म सालार होने वाली है जिसमें साउथ के सुपरस्टार प्रभास दिखाई देंगे। 

एक दिन पहले यह खबर आग की तरह फैली थी कि शाहरुख खान को होम्ब्ले फिल्म्स ने अप्रोच किया है। लेकिन अब इस खबर को झूठी करार दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टूडियो शाहरुख खान के साथ या रोहित शेट्टी निर्देशित कोई फिल्म पर काम नहीं कर रहा है और न ही इस बारे में कोई बात हुई है। बल्कि स्टूडियो की अगली फिल्म सालार होगी जिसे प्रशांत नील डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म 2023 में आने की संभावना है। 

फिलहाल फैंस को शाहरुख की आने वाली अगली फिल्म पठान को लेकर ही संतुष्टि करनी होगी, क्योंकि कांतारा डायरेक्टर के साथ उनकी फिल्म की खबर केवल अफवाह ही है। 'पठान' नए साल में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहिम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। उसके बाद शाहरुख एटली कुमार की 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में दिखाई देने वाले हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shahrukh Khan, kantara director, Rishabh Shetty, Hombale Films

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  11. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.