Pathaan OTT Release : शाहरुख खान की पठान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज!

Pathaan OTT Release : सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद पठान को एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जनवरी 2023 13:46 IST
ख़ास बातें
  • पठान की ओटीटी रिलीज की डील हो गई है
  • कहा जा रहा है कि फ‍िल्‍म प्राइम वीडियो पर आएगी
  • सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फ‍िल्‍म ओटीटी पर आएगी

Pathaan OTT Release : रिपोर्टों के अनुसार यह फ‍िल्‍म हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज की जाएगी।

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म ‘पठान' (Pathaan) बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। 25 जनवरी को यह फ‍िल्‍म दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। फ‍िल्‍म के गाने पहले ही आ गए थे। ‘बेशर्म रंग' गाने पर विवाद भी हुआ था, जिसके बाद यह फ‍िल्‍म कई लोगों के निशाने पर आ गई। इसके बावजूद ‘पठान' को लेकर बज बना हुआ है। बड़ी संख्‍या में दर्शक इस फ‍िल्‍म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब जानकारी आ रही है पठान की OTT (ओटीटी) रिलीज को लेकर। 

कहा जा रहा है कि पठान के ओटीटी राइट्स की डील हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पठान के डिजिटल राइट्स एक बड़े ओटीटी प्‍लेयर के पास आ गए हैं। सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद पठान को एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। रिपोर्टों के अनुसार यह फ‍िल्‍म हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज की जाएगी। 

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फ‍िल्‍म पठान का ट्रेलर इस मंगलवार को रिलीज किया गया था। फ‍िल्‍म को लेकर दर्शकों के क्रेज का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज के 3 घंटे के अंदर ही 36 लाख से ज्‍यादा बार देखा गया। 

फिल्म में SRK के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। जैसा उम्मीद की जा रही थी, Pathaan का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन से भरा है। इसकी शुरुआत में जॉन अब्राहम दिखाई देते हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म 'आउटफिक्स एक्स' नाम के एक प्राइवेट टेररिस्ट ग्रुप पर फोकस करती है, जो किसी मकसद के लिए नहीं केवल कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता है। यह फ‍िल्‍म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसे यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) फ‍िल्‍म्‍स ने बनाया है। पठान का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जाता है। 

यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने पठान का ट्रेलर रिलीज करने से पहले फ‍िल्‍म के गाने रिलीज किए थे। ‘बेशर्म रंग' गाना सबसे पहले रिलीज हुआ था, जिसमें दी‍पिका की ड्रेस के कलर को लेकर काफी विवाद हुआ था। तमाम संगठनों ने दीपिका की ड्रेस के रंग पर अपनी आपत्ति जताई थी। इसने फ‍िल्‍म को विवादों के साथ-साथ सुर्खियों में ला दिया।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  2. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  4. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  5. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  6. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  7. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  8. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  10. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.