शाहरुख खान के आगे सब ‘फीके’, Pathaan ने 30 करोड़ रुपये के एडवांस टिकट बेच डाले, चौंका देंगे आंकड़े!

Pathaan Advance booking in india : पठान ने पहले दिन के लिए भारत में 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। दावा है कि कोविड-19 महामारी के बाद ऐसा करने वाली पठान पहली फ‍िल्‍म है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2023 15:54 IST
ख़ास बातें
  • पठान ने एडवांस बुकिंग में किया अच्‍छा कलेक्‍शन
  • अबतक 30 करोड़ रुपये किए कलेक्‍ट
  • 25 जनवरी को रिलीज हो रही है शाहरुख खान की फ‍िल्‍म

Pathaan Advance booking in india : फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को भी पठान से काफी उम्‍मीदें हैं। कहा जा रहा है कि अपने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की पठान 35 से 45 करोड़ रुपये के बीच कलेक्‍शन कर सकती है।

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) अब अपनी रिलीज से सिर्फ एक दिन दूर है। 25 जनवरी को यह फ‍िल्‍म दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। भारत में इस फ‍िल्‍म को लेकर फैंस में जबरदस्‍त क्रेज दिखाई दे रहा है। पठान के टिकटों की भारत में ऑनलाइन एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हो गई थीं। कहा जा रहा है पठान ने एडवांस टिकटों की जबरदस्‍त सेल करते हुए रिकॉर्ड बनाया है। इसने साल 2022 की कई बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। 

इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने अपने हालिया ट्वीट में बताया है कि शाहरुख खान की पठान सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग करने वाली बॉलीवुड फ‍िल्‍म बन गई है। रविवार रात तक Pathaan ने कुल मिलाकर रिकॉर्ड 30 करोड़ रुपये कलेक्‍ट कर लिए हैं। यही नहीं, अपने एक और ट्वीट में इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने यह जानकारी भी शेयर की है कि पठान ने पहले दिन के लिए भारत में 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। दावा है कि कोविड-19 महामारी के बाद ऐसा करने वाली पठान पहली फ‍िल्‍म है।  
Advertisement
 
 

फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को भी पठान से काफी उम्‍मीदें हैं। कहा जा रहा है कि अपने ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की पठान 35 से 45 करोड़ रुपये के बीच कलेक्‍शन कर सकती है। पठान फ‍िल्‍म को लेकर हुए विवाद ने इस फ‍िल्‍म को सुर्खियों में ला दिया है। बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस के कलर को लेकर हंगामा हुआ था। 
Advertisement

वहीं, शाहरुख खान की पठान के साथ दर्शकों को थिएटर में सलमान खान की इस वर्ष ईद के दौरान रिलीज होने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर भी दिख सकता है। किसी का भाई किसी की जान को फरहद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, पठान की रिलीज के अगले दिन यानी 26 जनवरी को राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' (Gandhi Godse Ek Yudh) सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।  
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.