Pathaan ने KGF-2 को एडवांस बुकिंग में छोड़ा पीछे! जर्मनी में इतने करोड़ से निकली आगे

यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 12:54 IST
ख़ास बातें
  • सिद्दार्थ आनंद बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।
  • पठान ने एडवांस बुकिंग में kGF-2 को भी पीछे छोड़ दिया है।
  • यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई।

पठान फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक जासूसी आधारित फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है लेकिन फिल्म रिलीज से ही पहले रिकॉर्ड तोड़ रही है। विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें फिल्म का कलेक्शन रिलीज से पहले ही नए रिकॉर्ड बना रहा है। खबर है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में केजीएफ 2 (KGF-2) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग में फिल्म के शरुआती रुझान काफी अच्छे बताए जा रहे हैं। फिल्म ने अब तक 1.32 करोड़ की कमाई एडवांस बुकिंग के जरिए कर ली है। अभी तक जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उनसे लग रहा है कि सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।  

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम की मुख्य भूमिका वाली पठान विदेशों में रिलीज से पहले ही छा गई है। यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए पहले दिन में जर्मनी में 3500 टिकट्स की बुकिंग हो गई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में ये आंकड़ा 3000 टिकट्स का बताया गया है। जबकि जर्मनी में फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग में 8500 टिकट्स बेची जा चुकी हैं। 

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में होने वाली कमाई के मामले में kGF-2 को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं कोईमोई डॉट की रिपोर्ट के अनुसार केजीएफ 2 ने बताई गई समय अवधि के दौरान 1.2 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी, जबकि पठान ने अब तक 1.32 करोड़ की एडवांस बुकिंग करके केजीएफ-2 को पीछे छोड़ दिया है। ये रुझान तब हैं जब बॉलीवुड किंग कहे जाने वाले एक्टर शाहरूख खान की पिछले लगभग 4 या 5 साल से कोई फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दी है। ऐसे में इतने लम्बे समय बाद किंग खान को बड़े पर्दे पर देखने का ये क्रेज कहा जा सकता है कि फिल्म को एडवांस बुकिंग में इतना जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। 

पठान फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक जासूसी आधारित फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्दार्थ आनंद बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म को दीपिका पादुकोण के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम के अलावा फिल्म में सलमान खान भी दिखाई देंगे, लेकिन उनका किरदार फिल्म में थोड़ी देर के लिए दिखाया जाएगा, ऐसा कहा गया है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.