Shah Rukh Khan 57th Birthday : घर के बाहर आधी रात से भीड़ का जमावड़ा, जन्मदिन पर शाहरुख खान ने दिया खास तोहफा!

आज बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (ShahRukh Khan) का जन्मदिन है। शाहरुख ने अपने इस जन्मदिन को खास बनाते हुए अपने फैंस को तोहफा दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 08:51 IST
ख़ास बातें
  • आज बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (ShahRukh Khan) का जन्मदिन है।
  • शाहरुख ने अपने इस जन्मदिन को खास बनाते हुए अपने फैंस को तोहफा दिया है।
  • शाहरुख की आगामी फिल्म पठान (Pathaan) के सेट से एक फोटो वायरल हुआ है।

Photo Credit: Twitter @iamshahwez/Instagram shahrukh_fan_club_2020

Shah Rukh Khan 57th Birthday: आज बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (ShahRukh Khan) का जन्मदिन है। शाहरुख ने अपने इस जन्मदिन को खास बनाते हुए अपने फैंस को तोहफा दिया है। जी हां अब सोच रहे होंगे कि जन्मदिन के मौके पर तो तोहफा मिलता है, दिया थोड़ी जाता है। जी हां शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म पठान (Pathaan) के सेट से एक फोटो वायरल हुआ है।

इंस्टाग्राम पर shahrukh_fan_club_2020 द्वारा अपलोड की गई इस फोटो में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण साथ में बालकनी पर खड़े नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान का वायरल हुआ कोई पहला फोटो नहीं है, बल्कि इससे पहले भी पठान के सेट से शाहरुख खान की एक शर्टलेस फोटो भी वायरल हुई थी।
Advertisement
 
2 नवंबर, 1965 को भारत की राजधानी दिल्ली में जन्में शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सर्कस नाटक से की थी। दिल्ली में ही पले बड़े शाहरुख आज 57 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन उनका चार्म खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जी हां बीती रात उनके घर मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ का जमावड़ा लग गया। यही वो क्रेज है जो बॉलीवुड को भारत से बाहर तक लेकर जाता है। ट्विटर पर मन्नत के बाहर की कोई फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें शाहरुख खान अपने फैंस से मिलने मन्नत की बालकनी में आए और हमेशा की तरह उनका शुक्रिया अदा किया। ट्विटर पर कई फैंस द्वारा अपलोड की गई वीडियो में शाहरुख खान के साथ उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक इस फिल्म का ट्रेलर तक रिलीज नहीं किया गया है, जिससे यह साफ नहीं हो रहा है कि फिल्म की कहानी किस प्रकार होगी। मगर अब तक की वायरल खबरों से यह तो साफ हो गया है कि यह एक एक्शन फिल्म होने वाली है। पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.