Pathaan के शो के दौरान फैंस ने हॉल के अंदर जला दिए पटाखे, देखें वायरल वीडियो

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिस तरह के ट्रेंड पर चल रहा है उससे यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती दिख रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जनवरी 2023 20:06 IST
ख़ास बातें
  • Pathaan के शो के दौरान फैंस थिएटर के अंदर ही पटाखे जलाते नजर आए
  • वीडियो हो रहा है वायरल
  • यह बड़े हादसे को खुला न्यौता है और यह थिएटर की सिक्योरिटी पर भी सवाल है

Pathaan 250 करोड़ क्लब में सबसे तेज पहुंचने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) की जबरदस्त तेजी से कमाई कर रही है और इसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कमाई के मामले में फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, तो दूसरी ओर इंटरनेट फिल्म और शाहरुख खान के फैंस के कारनामों से भरा हुआ है। रिलीज के बाद से थिएटर में फैंस के नाचने गाने के वीडियो तो वायरल हो ही रहे थे कि अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस थिएटर के अंदर ही पटाखे जलाते नजर आ रहे है, जो बेशक लोगों की जान के लिए एक बड़ा खतरा है।

ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Pathaan के शो के दौरान फैंस थिएटर के अंदर ही पटाखे जलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस सीटियां बजा रहे हैं और साथ ही नाच भी रहे हैं। लेकिन एक खतरनाक स्टंट बंद ऑडिटोरियम में पटाखे जलाने का भी हो रहा है। 
 

निश्चित तौर पर यह बड़े हादसे को खुला न्यौता है और यह थिएटर की सिक्योरिटी पर भी सवाल है कि, क्योंकि जहां बाहर का खाना या पानी अंदर लाने से लोगों को रोका जाता है, वहां पटाखे अंदर तक कैसे आए? हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किस शहर का है।

शाहरुख खान की फिल्म पठान कमाई के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। वीकेंड पर उम्मीद के मुताबिक पठान की कमाई का ग्राफ और ऊंचा गया। 55.75 करोड़ रुपये के अनुमानित कलेक्शन के साथ इसकी सक्सेस का कारवां चौथे दिन भी जारी रहा। भारत में चार दिन में फिल्म ने कथित तौर पर 222 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। चौथे दिन लगभग 1.5 करोड़ दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों में पहुंचे।
Advertisement

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिस तरह के ट्रेंड पर चल रहा है उससे यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती दिख रही है। चौथे दिन के धुंआधार कलेक्शन के साथ फिल्म ने पिछली कई फिल्मों को रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pathaan, Pathaan updates, Pathaan Firecrackers
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.