Shabash Feluda: 5 मई को इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है नई डिटेक्टिव थ्रिलर सीरीज

सीरीज का नाम 'Shabash Feluda' है और इसके निर्देशक अरिंदम सिल का कहना है कि इसे सत्यजीत रे की 102वीं जयंती के तीन दिन बाद 5 मई से स्ट्रीम किया जाएगा। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मई 2023 21:54 IST
ख़ास बातें
  • Feluda करैक्टर को Satyajit Ray द्वारा बनाया गया था
  • रे की 102वीं जयंती के अवसर पर रिलीज होगी वेब सीरीज
  • सीरीज सत्यजीत रे की कहानी 'Gangtok-e Gondogol' पर आधारित है

Shabash Feluda को सत्यजीत रे की 102वीं जयंती के तीन दिन बाद 5 मई से स्ट्रीम किया जाएगा। 

करीब एक दशक पहले अपनी पहली हिंदी फिल्म 'Kahaani' से दिल जीतने वाले बंगाली अभिनेता परमब्रत चटर्जी, सत्यजीत रे (Satyajit Ray) द्वारा बनाए गए बेहद पॉपुलर जासूसी करैक्टर फेलुदा (Feluda) की भूमिका में एक नई वेब सीरीज में दिखाई देंगे। सीरीज का नाम 'Shabash Feluda' है और इसके निर्देशक अरिंदम सिल का कहना है कि इसे सत्यजीत रे की 102वीं जयंती के तीन दिन बाद 5 मई से स्ट्रीम किया जाएगा। 

'शाबाश फेलूदा' सीरीज सत्यजीत रे की कहानी 'Gangtok-e Gondogol' (अनुवाद: गंगटोक में समस्याएं) पर आधारित 10-एपिसोड की एक सीरीज होगी, जिसमें जासूस, जो सिक्किम की खूबसूरत राजधानी में छुट्टियां मना रहा है, एक व्यवसायी की रहस्यमयी मौत की जांच पूरी करता है।
Advertisement

निर्देशक सिल ने PTI-Bhasha से कहा, "रे की 102वीं जयंती के अवसर पर हम महान फिल्म निर्माता और प्रतिभाशाली लेखक और चित्रकार को श्रद्धांजलि के तौर पर इसकी घोषणा कर रहे हैं।" निर्देशक का कहना है कि वे शुरू से ही परम (परमब्रत चटर्जी) को मुख्य भूमिका में लेना चाहते थे।

सिल का कहना है कि मूल कहानियों में फेलुदा बिना फिल्टर वाली सिगरेट पीते थे, लेकिन अब वह फिल्टर्ड सिगरेट पीते नजर आएंगे। ऋत्वोब्रतो मुखर्जी, फेलूदा के चचेरे भाई और सहायक तोपसे (तपेश रंजन मित्तर) का किरदार निभाएंगे। चटर्जी ने खुद पहले तोपसे की भूमिका निभाई थी। सीरीज में एक आईबी अधिकारी के रूप में एक महिला चरित्र भी पेश किया गया है, जो मूल कहानी में नहीं था।
Advertisement

बात करें परमब्रत चटर्जी की, तो फेलुदा-आधारित प्रोडक्शन में इनका यह दूसरा काम है। उन्होंने छह साल पहले एक और ओटीटी पर इस चरित्र को निभाया था। चटर्जी ने बताया कि “वह एक भारत-बांग्लादेश जॉइंट वेंचर था, जो कुछ एपिसोड के बाद काम नहीं कर पाया।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Shabash Feluda, Shabash Feluda Series, Satyajit Ray
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.