Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 4: चौथे दिन 40 करोड़ की राह पर कार्तिक-कियारा की फिल्म! मचा रही धमाल

तीन दिनों में फिल्म ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भारत में 31 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2023 17:02 IST
ख़ास बातें
  • ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भारत में 31 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन
  • चौथे दिन फिल्म 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है
  • कार्तिक आर्यन की यह फिल्म इस साल में उनकी दूसरी फिल्म है

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Photo Credit: Twitter/Sacnilk

Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 4: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में चौंका रही है। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज चौथा दिन है। तीन दिनों में यह 27 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और बीते दिन उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया है। आम रिलीज की तरह फिल्म को शुक्रवार को रिलीज न करके 29 जून, गुरूवार को सिनेमाघरों में उतारा गया। पहले वीकेंड के कलेक्शन में इस अतिरिक्त एक दिन का फायदा भी फिल्म को मिला है। आइए आपको बताते हैं कि रिलीज के दिन से लेकर अब तक फिल्म ने कैसा कारोबार किया है। 

सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Satyaprem Ki Katha Box Office Collection) इसकी सफलता की कहानी कहता नजर आ रहा है। Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ कमाने वाली सत्यप्रेम की कथा कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है। रिलीज के दूसरे दिन इसने एक बार निराश किया, जब शुक्रवार को इसकी कमाई 7 करोड़ रूपये तक सिमटकर रह गई। लेकिन शनिवार को फिल्म ने फिर से उछाल मारा और 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। तीन दिनों में ही इसकी कमाई 30 करोड़ रुपये के लगभग पहुंच गई। 

Satyaprem Ki Katha की रिलीज का आज चौथा दिन है, और पहला रविवार है। चूंकि वीकेंड का ये आखिरी दिन है, इसलिए फिल्म का कलेक्शन अच्छा खासा रह सकता है। Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि चौथे दिन फिल्म 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो चार दिन में ही फिल्म 40 करोड़ को पार कर जाएगी जो कि एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। 

तीन दिनों में फिल्म ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भारत में 31 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि विदेशों में यह अब तक 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई है। फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में आए दिन ठंडी पड़ती जा रही है, जिसका फायदा भी कार्तिक-कियारा की इस फिल्म को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म इस साल में उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले कार्तिक आर्यन शहजादा में कृति सेनन के साथ नजर आए थे। जहां तक को-स्टार कियारा आडवाणी की बात है, ये जोड़ी इससे पहले भूल-भुलैया 2 में भी नजर आ चुकी है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) भी कुछ वैसा ही माहौल बनाती नजर आ रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  2. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  7. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  8. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  9. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  10. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.