Samsung ने 114 इंच का बड़ा स्मार्ट TV 1.43 करोड़ रुपये में किया लॉन्च!

Samsung New Smart TV : लॉन्‍च इवेंट में एआई (आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस) पर फोकस किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 17:37 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने लॉन्‍च की स्‍मार्ट टीवी की रेंज
  • नए माइक्रो LED टीवी लॉन्‍च किए गए चीन में
  • 76, 89, 101 और 114 इंच के टीवी लॉन्‍च

सैमसंग के नए टीवी बनाने में कथित तौर पर सैफाइअर और अकार्बनिक (inorganic) सेल्‍फ लुमिनस पिक्सल का यूज हुआ है।

Photo Credit: Samsung

Samsung New Smart TV : टेक दिग्‍गज सैमसंग ने स्‍मार्ट टीवी की नई रेंज लॉन्‍च की है। चीन में आयोजित एक कॉन्‍फ्रेंस में कंपनी ने नए माइक्रो LED, निओ QLED और OLED TV को लॉन्‍च किया। लॉन्‍च इवेंट में एआई (आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस) पर फोकस किया गया था। सैमसंग की नई 2024 Micro LED लाइनअप में चार ऑप्‍शंस मिलते हैं। ये 76, 89, 101 और 114 इंच टीवी हैं। सबसे बड़ा 114 इंच का टीवी करीब डेढ़ करोड़ रुपये का है। क्‍या हैं इसकी और बाकी टीवी की खूबियां, आइए जानते हैं। 
 

नए सैमसंग टीवी के प्राइस 

गिजमोचाइना के अनुसार, सैमसंग 76 इंच माइक्रो LED टीवी की कीमत RMB 650,000 (लगभग 7592217 रुपये) है। नए 89 इंच माइक्रो LED टीवी की कीमत RMB 750,000 (लगभग 8760250 रुपये) है। 101 इंच का माइक्रो एलईडी टीवी RMB 900,000 (10512300 रुपये) में लिया जा सकता है। 114 इंच का टीवी RMB 1.25 मिलियन (14398198 रुपये) में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Samsung Micro LED TV features 

सैमसंग के नए टीवी को बनाने में कथित तौर पर सैफाइअर और अकार्बनिक (inorganic) सेल्‍फ लुमिनस पिक्सल का यूज हुआ है। ये माइक्रो कॉन्‍ट्रास्ट तकनीक से लैस हैं। इससे कॉर्नर्स पर दिखने वाले ब्‍लर विजुअल खत्‍म हो जाते हैं और वीडियोज निखरकर सामने आते हैं। 

ये टीवी ऑडियो और वीडियो ट्रैकिंग टेक्‍नॉलजी से लैस हैं। डॉल्‍बी एटमॉस का सपोर्ट इनमें है। ये 3D सराउंड साउंड जेनरेट करते हैं। सैमसंग ने इन टीवी में NQ8 AI Gen 3 प्राेसेसर लगाया है, जो एआई की मदद से टीवी में कई खूबियां पेश करता है। 
Advertisement

कॉन्‍फ्रेंस में एआई पर काफी फोकस किया गया। कंपनी ने हाल में लॉन्‍च हुई गैलेक्‍सी एस24 स्‍मार्टफोन सीरीज में भी एआई पर फोकस किया था। टीवी सेगमेंट में वह ‘एआई स्‍क्रीन युग' की तैयारी कर रही है, जो भविष्‍य में सैमसंग टीवी को एआई की खूबियों से पैक करता जाएगा। इसका सीधा फायदा यूजर्स को होगा। विजुअल्‍स से लेकर स्‍मार्ट फंक्‍शनिंग तक टीवी में एआई अपना काम करेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.