Saas Bahu aur Flamingo Release: खूंखार 'सास' बनकर आ रही हैं डिम्पल कपाड़िया! 'सास, बहू और फ्लैमिंगो' इस OTT पर होगी रिलीज

पोस्टर में डिंपल कपाड़िया के हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2023 17:07 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज 5 मई को Disney Plus Hotstar पर होगी रिलीज
  • डिंपल कपाड़िया इस सीरीज को लेकर काफी चर्चा में हैं
  • Saas Bahu aur Flamingo को मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है

पोस्टर में डिंपल कपाड़िया के हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है।

Photo Credit: Disney Plus Hotstar

Saas, Bahu aur Flamingo: 'Pathaan' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डिम्पल कपाड़िया फिर से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। अब वह अकमिंग सीरीज सास, बहू और फ्लैमिंगो में नजर आने वाली हैं। Disney Plus Hotstar ने इस वेब सीरीज का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि इस सीरीज में दर्शकों को क्या खास देखने को मिलने वाला है। 

डिम्पल कपाड़िया की अपकमिंग सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' (Saas Bahu aur Flamingo) रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज को 5 मई 2023 को Disney Plus Hotstar पर रिलीज कर दिया जाएगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसका ऑफिशिअल पोस्टर भी शेयर कर दिया है जिसमें इसकी रिलीज की घोषणा भी की गई है। पोस्टर में डिंपल कपाड़िया के हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। उनका अंदाज काफी गुस्से से भरा है और वह किसी पर निशाना साधे नजर आ रही हैं। खास बात पोस्टर का कैप्शन है जिसमें लिखा हुआ है- सर्व गन्स संपन्न! यानि जहां 'सर्व गुण संपन्न' कहा जाता है, यहां गुण की जगह गन ने ले ली है! आप भी देखें ये दिलचस्प पोस्टर- 

Advertisement
डिंपल कपाड़िया इस सीरीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीरीज की कहानी काफी रोमांचक होने वाली है। यह आम सास-बहू सीरियल्स के जैसी नहीं होने वाली है, बल्कि इस सीरीज में सास-बहू का एक नया अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए OTT हॉटस्टार ने लिखा है- ये सास बहुत ही खतरनाक है, स्वागत करो रानी बा सावित्री देवी का! यानि कि इससे पता लगता जाता है कि उनके कैरेक्टर का नाम रानी बा सावित्री देवी है। 

Saas Bahu aur Flamingo को मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है। सीरीज में डिंपल कपाड़िया का साथ आशीष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल और मोनिका डोगरा जैसे कलाकार भी दे रहे हैं। इस सीरीज को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। होमी अदजानिया की जहां तक बात है, वह बींग सायरस और कॉकटेल आदि फिल्मों को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.