RRR Re Release: इस देश में 3 मार्च को ऑस्कर से पहले फिर से रिलीज हो रही है यह भारतीय फिल्म

RRR Re Release: 2023 के ऑस्कर से ठीक पहले, एस.एस. राजामौली (S. S. Rajamouli) की RRR को अमेरिका में फिर से रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 16:51 IST
ख़ास बातें
  • RRR अमेरिका में 3 मार्च को एक बार फिर रिलीज हो रही है
  • रिलीज विशेष रूप से मूल भाषा तेलुगु में होगी
  • भारत में RRR Netflix पर हिंदी डब के साथ उपलब्ध है

RRR अमेरिका में 3 मार्च को एक बार फिर रिलीज हो रही है।

RRR Re Release: 2023 के ऑस्कर से ठीक पहले, एस.एस. राजामौली (S. S. Rajamouli) की RRR को अमेरिका में फिर से रिलीज किया जा रहा है। एक ट्वीट में, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर Variance Films ने पुष्टि की है कि टॉलीवुड एपिक को 3 मार्च से देश के 200 से अधिक सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि RRR को 1 मार्च को 'दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग' मिलेगी, जो 'आरआरआर फैन सेलिब्रेशन लाइव' (RRR Fan CelebRRRation Live) के नाम से लॉस एंजेलिस, यूएस में थिएटर में आयोजित होगी। आरआरआर को जनवरी में इसके गाने 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) के लिए ऑस्कर नामांकन मिला था।

Variance Films ने जानकारी दी है कि RRR अमेरिका में 3 मार्च को एक बार फिर रिलीज हो रही है और रिलीज विशेष रूप से मूल भाषा तेलुगु में होगी। भारत में RRR Netflix पर हिंदी डब के साथ उपलब्ध है, हालांकि Zee5 में फिल्म मूल भाषा में लिस्टेड है। बियॉन्ड फेस्ट (वितरक) के सह-संस्थापक क्रिश्चियन पार्क्स ने इस मौके पर कहा, "आठ महीने पहले आरआरआर की हमारी पहली स्क्रीनिंग के बाद से, हमने राजामौली की एपिक को सांस्कृतिक बाधाओं को तोड़ते हुए देखा है और फिल्म एक ग्लोबल घटना बन गई है।"
 

वेरिएंस फिल्म्स ने पुष्टि की है कि लिस्ट में और अधिक थिएटर जोड़े जाएंगे, जब तक मांग मजबूत है। राजामौली की लेटेस्ट फिल्म, RRR वर्तमान में आज तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में तीसरे स्थान पर है। इसमें दो क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी दिखाई गई है, जो 1920 के दशक के ब्रिटिश शासन में सेना में शामिल होने और अपनी स्वतंत्रता के लिए वापस लड़ने का फैसला करते हैं। फिल्म को भारतीय और पश्चिमी दोनों हिस्सों के दर्शकों द्वारा सराहा गया है, जिसके कारण इसे कई बार फिर से रिलीज किया गया। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर $159.5 मिलियन (लगभग 1,320 करोड़ रुपये) की प्रभावशाली कमाई की है।

जैसा कि हमने बताया, RRR ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अकेडमी अवॉर्ड के लिए नामांकन हासिल किया है। इस सॉन्ग के साथ प्रतियोगिता में Top Gun: Maverick का ‘Hold My Hand', Black Panther: Wakanda Forever का 'Lift Me Up', Everything Everywhere All at Once  का 'This Is a Life' और Tell It Like a Woman का 'Applause' शामिल हैं। 2023 का ऑस्कर इवेंट (Oscars 2023) इवेंट 13 मार्च को होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: RRR, rrr re release, ss rajamaouli
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  2. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
  3. मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
  4. LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 8550mAh बैटरी, 100W चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
  2. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
  3. IND vs USA Live Streaming: T20 में भारत-अमेरिका की टक्कर! ऐसे देखें वर्ल्ड कप मैच फ्री!
  4. Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 8550mAh बैटरी, 100W चार्जिंग!
  5. Samsung यूजर्स अलर्ट! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बंद हुआ इन स्मार्टफोन्स में अपडेट, कहीं आपका मोबाइल तो शामिल नहीं!
  6. 30W पावर, 20 घंटे बैटरी वाला अनोखा स्पीकर Jlab ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  8. Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!
  9. LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.