'कांतारा' मूवी हिंदी बेल्ट में भी मचा रही धमाल, 6 दिन में 13 करोड़ का कलेक्शन, इस OTT पर होगी रिलीज!

कहा जा रहा है कि फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर (Kantara on Amazon prime video) रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त कारोबार कर ही रही है
  • हिंदी में रिलीज हुई कांतारा हिंदी बेल्ट में भी कर रही कमाल
  • फिल्म को आईएमडीबी पर 9.4 की रेटिंग मिली है

Kantara फिल्म को आईएमडीबी पर 9.4 की रेटिंग मिली है।

साउथ सिनेमा की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' (Kantara) का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने पहले दक्षिण भारत में धमाल मचाया, जो अभी भी जारी है। हफ्ते भर पहले फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया था। उत्तर भारत में दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म केवल 16 करोड़ में बनी है और अब तक इसने 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो कांतारा छोटे बजट की फिल्म होने के बावजूद भी बड़े स्टार्स की मेगा बजट फिल्मों पर भी भारी पड़ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने हिंदी में कितना कारोबार किया है। 
 

कांतारा (हिंदी वर्जन) का कलेक्शन (Kantara (Hindi version) Collection)

फिल्म 'कांतारा' (Kantara) ने भारत में तीन हफ्ते में 100 करोड़ रुपये कमा लिए थे। हिंदी में रिलीज हुई कांतारा नॉर्थ की हिंदी बेल्ट में भी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद अभी तक 13 करोड़ की कमाई कर ली है और जल्द ही यह 15 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी। हिंदी में रिलीज के पहले दिन, यानि कि शुक्रवार को फिल्म ने 1.27 करोड़ रुपये कमाए थे। उसके बाद सोमवार तक इसने कुल 7.52 करोड़ की कमाई कर ली। फिर मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने क्रमश: 1.88 करोड़ और 1.95 करोड़ की कमाई की। ग्लोबल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 170 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
Advertisement
 

कांतारा का ओटीटी रिलीज (Kantara OTT release)

फिल्म सिनेमाघरों में तो जबरदस्त कारोबार कर ही रही है, लेकिन दर्शक अब इसके ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर (Kantara on Amazon prime video) रिलीज की जाएगी। हालांकि, अधिकारित तौर पर इसकी ओटीटी रिलीज की अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है और न ही कोई तारीख बताई गई है। लेकिन लो बजट फिल्म होने के बावजूद भी इसकी तारीफ बड़े बड़े स्टार्स ने की है। इनमें बाहुबली स्टार प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राना दग्गुबती और एक्टर धनुष आदि शामिल हैं।  

फिल्म को आईएमडीबी (Kantara Imdb Rating) पर 9.4 की रेटिंग मिली है। भारत की टॉप 250 फिल्में जो आईएमडीबी पर हैं, उनमें कांतारा सबसे टॉप पर आ चुकी है। किसी कन्नड़ फिल्म ने आजतक ये मुकाम हासिल नहीं किया था। 
 

ऋषभ शेट्टी कर दिया था सिनेमाघरों में जाना बंद!

फिल्म से जुड़ा एक रोचक वाकया भी सामने आया है। फिल्म को डायरेक्ट करने वाले ऋषभ शेट्टी, जो फिल्म के लीड एक्टर भी हैं, ने सिनेमाघरों में जाना बंद कर दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स से की एक बातचीत में उन्होंने बताया कि एक बार जब वो एक सिनेमाघर में गए तो कुछ बड़े बुजुर्ग लोग उनके पैरों में गिर पड़े। चूंकि कांतारा फिल्म की कहानी (story of Kantara) पौराणिक मान्यताओं से जुड़ी है इसलिए यह सीधे वहां के लोगों के दिल को छू गई है। इसलिए यह दर्शकों के दिल के करीब पहुंचने में कामयाब हो पाई। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  11. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  12. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  13. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.