गेम खेलने के दौरान विवाद, मशहूर अमेरिकी रैपर की गोली मारकर हत्‍या, एक दिन पहले ही रिलीज किया था नया म्‍यूजिक वीडियो

डाइस खेलते समय हुए विवाद के दौरान ‘टेकऑफ’ को गोली मारी गई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • घटना के वक्‍त टेकऑफ के साथ एक और रैपर क्वावो भी थे
  • वह सेफ हैं, पर दो अन्‍य लोगों को गोली लगी है
  • एक पार्टी में गेम खेलने के दौरान हुआ विवाद

‘टेकऑफ’ की मौत से उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्‍हें याद कर रहे हैं।

एक जाने-माने रैपर की अमेरिका के ह्यूस्टन में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। मिगोस हिपहॉप ग्रुप के रैपर ‘टेकऑफ' (Takeoff) सिर्फ 28 साल के थे। टेक्‍सास के ह्यूस्टन में डाइस खेलते समय हुए विवाद के दौरान ‘टेकऑफ' को गोली मारी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्‍होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना दो दिन पहले की है। दो अन्‍य लोगों को भी गोली लगी, जिनका इलाज किया जा रहा है। ‘टेकऑफ' की मौत से उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस सोशल मीडिया पर ‘टेकऑफ' को याद कर रहे हैं। घटना के वक्‍त टेकऑफ के साथ एक और रैपर क्वावो भी थे, जो सुरक्षित हैं।    

बताया जाता है कि एक विवाद ने गोलीबारी का रूप ले लिया। डाइस खेलते समय विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद टेकऑफ को गोली मार दी गई। हमलावर के बारे में अभी जानकारी नहीं है। घटनास्‍थल पर 40 से 50 लोग मौजूद बताए जाते हैं, इस वजह से गोली मारने वाले का पता अबतक नहीं चल पाया है। घटना से जुड़ा एक फुटेज सामने आया है, जिसमें क्वावो को देखा गया है, जबकि कुछ लोगों ने टेकऑफ को घेरा हुआ था। क्वावो वहां मदद के लिए गुहार लगा रहे थे।  

साल 1994 में जॉर्जिया के लॉरेंसविले में जन्‍मे टेकऑफ ने 2008 में रैप करना शुरू किया था। वह अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ परफॉर्म करते थे। तीनों ने मिलकर कुछ बेहतरीन कंपोजिशन रिलीज की थीं, जिन्‍हें लोगों ने काफी पसंद किया था। टेकऑफ की मौत से उनके फैंस दुखी हैं और अपने चहेते स्‍टार को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। घटना के वक्‍त मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि टेकऑफ को या तो सिर में या सिर के बेहद नजदीक गोली मारी गई। घटना के संदिग्‍धों के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।  

इस घटना से कुछ घंटे पहले ही टेकऑफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्‍वीर पोस्‍ट कर बताया था कि वह फ‍िलहाल कहां हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपने नए गाने ‘मेसी' का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था। उनके कई फैंस को तो यकीन ही नहीं हो रहा कि टेकऑफ अब उनके बीच नहीं हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  4. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  5. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  2. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  5. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  6. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  8. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  9. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  10. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.