Mrs Undercover Release Date: राधिका आप्टे की स्पाई फिल्म Mrs Undercover की रिलीज Zee5 पर घोषित! जानें सब कुछ

इस फिल्म में राधिका आप्टे जासूस के रोल में नजर आने वाली हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2023 21:08 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म में लीड रोल में राधिका आप्टे हैं
  • राधिका इसमें दुर्गा नाम की एक अंडरकवर एजेंट का रोल प्ले कर रही हैं
  • यह फिल्म अप्रैल में दर्शकों के सामने होगी

इस फिल्म में राधिका आप्टे जासूस के रोल में नजर आने वाली हैं

Photo Credit: Instagram/Zee5

Mrs Undercover Release Date: राधिका आप्टे को लीक से हटकर रोल्स चुनने के लिए जाना जाता है। साथ ही उनकी एक्टिंग के भी फैंस कायल हैं। राधिका आप्टे गंभीर किरदारों को भी बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए जानी जाती हैं। अब उनकी एक और फिल्म को लेकर वो चर्चा में हैं। इस फिल्म का नाम है मिसेज अंडरकवर (Mrs Undercover)। फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है जिसके लिए अब बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। फिल्म की घोषणा को बहुत वक्त नहीं बीता था कि मेकर्स की ओर से इसकी रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा भी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस फिल्म को किस ओटीटी पर, और कब देख सकते हैं। 

राधिका आप्टे की अपकमिंग मूवी मिसेज अंडरकवर (Mrs Undercover) जल्द ही फैंस के लिए ओटीटी पर उपलब्ध होगी। मेकर्स ने इसकी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज के बारे में मेकर्स ने घोषणा करते हुए कहा है कि यह फिल्म अप्रैल में दर्शकों के सामने होगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज की तारीख के बारे में मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है। 

मिसेज अंडरकवर की कहानी (Story of Mrs Undercover) 
इस फिल्म में राधिका आप्टे जासूस के रोल में नजर आने वाली हैं इसलिए उनका कैरेक्टर काफी दमदार होने वाला है। राधिका इसमें दुर्गा नाम की एक अंडरकवर एजेंट का रोल प्ले कर रही हैं। दुर्गा कुछ समय पहले रिटायर हो चुकी हैं लेकिन 10 साल बाद उनको फिर से बुलाया जाता है। बीते 10 सालों में दुर्गा की जिन्दगी कई नए मोड़ ले चुकी है। वह एक पतिव्रता नारी और एक अच्छी मां बनकर अपने परिवार को संभालकर चल रही है। जब दोबारा से उनको नौकरी पर बुलाया जाता है तो वह इस सब के बीच कैसे संतुलन बनाती हैं, और उनकी जिंदगी में क्या नई चुनौतियां आती हैं, फिल्म में दिखाया जाएगा। 
मिसेज अंडरकवर (Mrs Undercover) की OTT रिलीज के बारे में घोषणा के बाद फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म में लीड रोल में राधिका आप्टे हैं और उनके साथ होंगे सुमित व्यास और राजेश शर्मा जैसे कलाकार। फिल्म का निर्देशन अनुश्री मेहता ने किया है। अनुश्री मेहता ही फिल्म की लेखक भी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.