1000 करोड़ के करीब पहुंची ‘Pushpa 2’ की कमाई, भारत में कितना कलेक्‍शन? जानें

महज पांच दिनों में इस फ‍िल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 880 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है यानी यह अब एक हजार करोड़ रुपये कमाने की तरफ बढ़ रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 17:10 IST
ख़ास बातें
  • पुष्‍पा 2 की कमाई लगातार जारी है
  • फ‍िल्‍म का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन पहुंचने वाला है 1 हजार करोड़
  • भारत में कमाई 600 करोड़ रुपये के करीब

फ‍िल्‍म ने पहले दिन सभी भारतीय भाषाओं में 171.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Pushpa 2 Collection Worldwide & India : अल्‍लू अर्जुन की फ‍िल्‍म (Allu Arjun Movies) ‘पुष्‍पा-2' की तूफानी कमाई भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस के साथ-साथ दुनियाभर में जारी है। महज पांच दिनों में इस फ‍िल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 880 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है यानी यह अब एक हजार करोड़ रुपये कमाने की तरफ बढ़ रही है। वीकेंड में तो फ‍िल्‍म ने जबरदस्‍त कलेक्‍शन किया ही था, वीकडेज में भी यह तगड़ा कारोबार कर रही है। क्‍या कहते हैं आंकड़े, आइए जानते हैं। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का डेटा कहता है कि Pushpa 2 ने वर्ल्‍डवाइड 880 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है, जो अब 1 हजार करोड़ रुपये की तरफ बढ़ रहा है। भारत में फ‍िल्‍म की कमाई पांच दिनों में 593 करोड़ रुपये हुई है। तेलेगु से ज्‍यादा हिंदी वर्जन ने कमाई की है, जो चौंकाने वाला है। 
Advertisement

Pushpa 2 ने भारत में 5 दिनों में जो 593 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं, उसमें से 211.6 करोड़ रुपये की कमाई तेलेगु वर्जन ने की है। हिंदी वर्जन ने 332.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। फ‍िल्‍म के तमिल वर्जन ने 34.5 करोड़, कन्‍नड़ वर्जन ने 4.05 करोड़ और मलयालम ने 11.2 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

फ‍िल्‍म ने पहले दिन सभी भारतीय भाषाओं में 171.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अकेले हिंदी वर्जन ने 67 करोड़ रुपये पहले दिन कमाकर शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ दिया था। 
Advertisement

Sacnilk का डेटा कहता है कि Pushpa 2 ने पहले दिन तेलेगु में 95.1 करोड़ रुपये कमाए। फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन का कलेक्‍शन 67 करोड़ रुपये रहा। तमिल में इसने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कन्‍नड़ वर्जन ने 1 करोड़ रुपये कमाए और मलयालम में कलेक्‍शन 5 करोड़ रुपये रहा।
Advertisement

पुष्‍पा 2 का निर्देशन किया है सुकुमार ने। फ‍िल्‍म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना जैसे स्‍टार मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके अलावा अनसूया भारद्वाज, सुनील, जगपति बाबू, राव रमेश और जगदीश प्रताप बंडारी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.